भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा संदिग्ध मारा गया: पुलिस

जयपुर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है. गंगानगर के जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि यह घटना केसरीसिंहपुर इलाके के एक गांव के पास हुई जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि संदिग्ध भारतीय सीमा में लगे खंभे की तरफ आने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी. जब वह नहीं रुका तो जवानों ने गोली चला दी. इसमें उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है. उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *