मेष- समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा.
वृषभ- विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है.
मिथुन- नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी.
कर्क- उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा.
सिंह- कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी,अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है.
कन्या- कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभहो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी.
तुला- समयके साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे.
वृश्चिक- परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा.
धनु- ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है.
मकर- लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा.
कुम्भ- नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
मीन- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है.
व्यापार भविष्य:-
पौष कृष्ण सप्तमीं को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहारकुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा. सर्विस करना पसंद करेगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारम्भ में मित्रों का सहयोग मिलेगा. वाहन सुख पाप्त होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के मध्य में स्थान परिवर्तन का योग है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयेंगी. व्यर्थ वाद विवाद एवं मानसिक अशांति रहेगी. योजनायें रूक सकती हैं. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय मे ंवृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रूकावटांे के कारण योजनायें अपूर्ण रह सकती हैं. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयंेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा करना पडे़गी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को मान-सम्मान प्राप्त होगा.
पंचांग:-
रा.मि. 01 संवत् 2081 पौष कृष्ण सप्तमीं रविवासरे दिन 3/22, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे प्रातः 7/42, आयुष्मान योगे रात 8/17, वव करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार सिंह दिन 2/16 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 22 सर्वार्थसिद्धि योग 7 बजकर 32 मिनिट प्रातः से रातअंत तक, त्रिपुस्कर योग 7 बजकर 32 मिनिट प्रातः से 3 बजकर 15 मिनिट दिन तक, गणित दिवस
साप्ताहिक राशिफल: दिनांक- 22 से 28 दिसम्बर 2024 तक:-
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य धनु राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र मकर राशि में ता. 28 को 7/29 रात से कुम्भ राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः-
इस सप्ताह ता. 24 ज्येष्ठायां बुध के प्रभाव से गुड़, खाड़, नमक, चावल, चना, केशर, बिनौला, मिश्री, मैथी, हीरा में तेजी का रूख रहेगा, शेयर बाजार में उतार चढ़ाव रहेगा यही स्थिति मासांत तक चलेगी. समस्त भारत में शीत प्रकोप बढ़ेगा, कोहरा और धुंध का प्रभाव बढे़गा.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
गुरूवार 26 दिसम्बर को सफला एकादशी व्रत
शनिवार 28 दिसम्बर को प्रदोष व्रत
मेष- इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठा सकते हैं. समय लाभदायक रहेगा. किसी बड़ी योजना की रूपरेखा बन सकती है. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा. भावनाओं में बहकर लिये गये फैसले जल्द ही बदलना पडे़गे. अच्छी सफलता के हिये आपको व्यवहारिक रहने के साथ साथ राजनीति में भी बदलाव करना पडे़गा. वित्तीय दृष्टि से संतुष्ट रहें. पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृषभ- इस सप्ताह आप किसी तरह से धन कमाने कीइच्छा रख सकते हैं. प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये आपको अधिक धन की जरूरत पडे़गी. खुले दिलसे लोगों के सुझावों का आदर करेंगे, जिससे लाभदायी योजना का प्रस्ताव मिल सकता है. सफलता के लिये समान विचारधारा वालों के साथ चले तो कामयाबी अच्छी मिलेगी. सप्ताह का अंतिम समय बिना सलाह के लिये गये फैसले में परेशानी हो सकती है.
मिथुन- इस सप्ताह आपको अपने नजरिये और सोच में बदलाव कर कार्यस्थल पर अनुकूलता बनाने में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के प्रति आपका बदलाव लाभदायक रहेगा. कोई गोपनीय योजना उजागर होने का भय रहेगा. यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है, तो सफलता मिलेगी. करीबी मित्र से सुखद समाचार मिलेगा. पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खर्च विशेष होगा.
कर्क- इस सप्ताह भावनात्मक संबंधों में सफलता मिलेगी. रिश्तेदार और करीबी लोग आपसे ज्यादा समय की मांग करेंगे. धन के अभाव में कोई बड़ी कार्य योजना अटक सकती है. सबकी भावनाओं का ध्यान रखें, तो रिश्ते मजबूत बनेंगे. सपताह के अंतिम समय अधिकारी वर्ग आपके कामकाज को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं. सावधानी रखें.
सिंह- इस सप्ताह खुद की लागत पर बड़ा बोझ उठाने के लिये आप तैयार हो सकते हैं, कार्य क्षेत्र में मनोकामना पूर्ण होगी. उद्यमी साझेदारों के साथ कार्य योजना में परिवर्तन होगा. आर्थिक स्थिति मेंसंतोष बना रहेगा. नये कार्य क्षेत्र मं विस्तार निवेश करेंगे. सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढे़गी. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मित्रों के साथ दूर दराज की यात्रा संभव है. आर्थिक लाभ का योग है.
कन्या- इस सप्ताह सभी की जरूरतों को पूरा करने के लिये आप इधर-उधर से धन की व्यवस्था करेंगे. आपका ध्यान धार्मिक कार्यो पर भी रहेगा. पैतिृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होने का योग है. आपका कोई निकटस्थ व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है. पुरानी परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी. गुमी वस्तु मिलने से विशेष प्रसन्नता रहेगी.
तुला- इस सप्ताह सफलता के योग है. दूसरों की मदद करने में आप खुद का नुकसान कर सकते है, और दूसरे आपको धन्यवाद भी नहीं देंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी. अधिकारी वर्ग आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, जो लोग आपको घमंडी समझते है, वे भी आपकी तारीफ करेंगे. जसिंह जायजाद प्रापर्टी में खर्च होगा. घरेलू कार्यो पर विशेष ध्यान रखें.
वृश्चिक- इस सप्ताह धन संबंधी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे. धन की स्थिति में अनुकूलता बनी रहेगी. आप आय के नये स्त्रोत ढूढने का प्रयास करेंगे.विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिये कुछ दिन के लिये घर से दूर जा सकते है. आप पर नई जिम्मेदारी आने की संभावना है. आप नया कार्य करने से पहले उस पर बारीकी से विचार करें, उसी में लाभ है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
धनु- इस सप्ताह आप अपने कार्य के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे. सफलता पाने के लिये पूरी लगन और मेहनत से जुट जायेंगे. योजना को सफल करने के लिये लोगों की मदद लेंगे. परिवार सुख समृद्धि से भरपूर रहेगा. ध्यान रखें कि जोखिम में पैसा लगाने में डूबने का खतरा रहेगा. किसी रोग से कष्ट हो सकता है. श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे.
मकर- इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों पर आप व्यस्त रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में फेरबदल होगा. नौकरी में आपको अनुकूल पद एवं अधिकार मिल सकता है. मन पसंद जगह पर तबादला हो सकता है. दोस्तों के अनपेक्षित व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है. अपनी इच्छा पूर्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे. किसी की सिफारिश से आपका काम बन सकता है.
कुम्भ- इस सप्ताह आपको मानसिक शांति महसूस होगी. अपने व्यवहार और सोचने में आप व्यापक बदलाव अनुभव करेंगे. पारिवारिक व कारोबारी जिम्मेदारियों के साथ अपने लिये वक्त निकालेंगे. किसी बात को लेकर मन में परेशानी हो सकती है. सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना पडेगा. अतिथि आगमन हो सकता है. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. संतान की उन्नति होगी.
मीन- इस सप्ताह आत्म विश्वास मेंवृद्धि होगी. कारोबार में अहम फैसला लेना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में लिये गये फैसले के परिणाम दूरगामी होंगे. आपकी पहल से कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी. नये कारोबार में पॅूजी निवेश का अच्छा लाभ होगा. प्रियजनों का साथ आगे बढ़ने में मददगार होगा. अपने रवैये में थोड़ा बदलाव लायें. विवादित मामलों में गंभीरता से काम लें. आपको उतावलेपन में नुकसान हो सकता है.
