मेष- समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा.
वृषभ- विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है.
मिथुन- नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी.
कर्क- उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा.
सिंह- कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी,अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है.
कन्या- कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभहो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी.
तुला- समयके साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे.
वृश्चिक- परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा.
धनु- ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है.
मकर- लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा.
कुम्भ- नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
मीन- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारम्भ में विचार विमर्श होगा. व्यक्तित्व का विकास होगा. संबंधों में मधुरता आयेगी. वर्ष के मध्य में शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. स्वजनांे से मतभेद होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं में सहयोग रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पडे़गा. कर्क राशि के व्यक्तियों को बुद्धि विकास होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कश्ट और मानसिक परेशानी से चिन्ता होगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को विशेष सफलता मिलेगी.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहारकुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा. सर्विस करना पसंद करेगा.
पंचांग:-
रा.मि. 29 संवत् 2081 पौष कृष्ण पंचमीं भृगुवासरे दिन 12/42, मघा नक्षत्रे रातअंत 5/45, विष्कुम्भ योगे रात 8/46, तैतिल करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
शुक्र ता. 20 संत गाडगे जी महाराज निर्वाण दिवस
व्यापार भविष्य:-
पौष कृष्ण पंचमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है.
