स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम सेजेस सरायपाली में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ बेहतरीन आगाज़।

सरायपाली: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का जोरदार आगाज़ मुख्य अतिथि डॉ आशीष दास (अध्यक्ष एसएमडीसी), अध्यक्षता मनोज पटेल (सेजेस प्राचार्य) विशिष्ट अतिथि कमल पटेल (अध्यक्ष,सेजेस पालक समिति) की गौरवमई उपस्थिति में हुआ।

“खेल खिलाड़ी जिंदाबाद” के ओजस्वी नारों के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर खेल का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ आशीष दास ने इस मौके पर कहा कि हमें खेल भावना के साथ खेल में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया जाना चाहिए,उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों/मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मनोज पटेल ने कहा कि बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का एक सुअवसर है।

विशिष्ट अतिथि कमल पटेल ने बताया कि जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए यह आयोजन अपने आप में प्रशंसनीय है।

खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में पीटीआई मंजिला चौधरी एवं निर्णायकों,टीचर्स /स्टॉफ,पालकों का खूब योगदान रहा।

विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन – अरपा,इंद्रावती,महानदी,शिवनाथ

की टीम के साथ मिलकर विभिन्न खेलों में भाग लिया। सदन प्रभारी शिक्षक – शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में टीम ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया।

खेल विधा में खो-खो,कबड्डी,गोला फेंक,तवा फेंक,100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर दौड़,रिले रेस, त्रिटंगी दौड़,जलेबी दौड़,कुर्सी दौड़, फुगड़ी,शतरंज,क्रिकेट,रस्साकसी आदि शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नरेश पटेल ने किया वहीं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस सम्पन्न हुए खेलों का परिणाम इस प्रकार का रहा जिसमें

खेल खो – खो सीनियर बालक में प्रथम स्थान इंद्रावती सदन, द्वितीय स्थान पर शिवनाथ सदन रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अरपा सदन,द्वितीय स्थान में इंद्रावती सदन रहे । जूनियर वर्ग बालक में प्रथम स्थान में महानदी ,द्वितीय स्थान में इंद्रावती सदन रहे।

गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में प्रथम श्रीकांत तिवारी, द्वितीय जतिन साहू, तृतीय दुर्गेश चौधरी रहे।

बालिका वर्ग में प्रथम रितिका दुबे, द्वितीय किरण नायक, तृतीय राशि साहु रहीं। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम विश्वकर्मा दास, द्वितीय शेखर वर्गे, तृतीय पवन दास रहे। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम आराधना नाग, द्वितीय श्रेयांसी शर्मा, तृतीय अन्वेषा प्रधान रहीं।

तवा फेंक सीनियर बालक वर्ग में प्रथम श्रीकांत तिवारी, द्वितीय अर्पित नाग, तृतीय दुर्गेश चौधरी रहे।

सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम श्वेता पाणीग्राही, द्वितीय किरण नायक, तृतीय राशि साहु रहीं।

शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान श्वेता पटेल, द्वितीय लीजा प्रधान, तृतीय रूचिका विशाल रहीं।

जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम आशी सतपथी, द्वितीय सृष्टि शर्मा रहीं।

जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान श्रेष्ठ अग्रवाल, द्वितीय गोविंद दुबे, तृतीय चिराग साहू रहे।

बीईओ प्रकाशचन्द्र मांझी,एबीईओ डी.एन.दीवान,बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल,संकुल नोडल प्राचार्य जे. पी.पटेल,एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास,पालक समिति अध्यक्ष कमल पटेल,उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल,पालक सदस्य चंपालाल डडसेना,राजेश अग्रवाल,अंजली अग्रवाल आदि ने आयोजन की प्रशंसा किया वहीं प्राचार्य मनोज पटेल,व्याख्याता – लता साहु,महेश नायक, प्रदीप नारायण सेठ,मीना एस.प्रकाश,सुब्रत प्रधान,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे,दिनेश कर,प्रवीण तिवारी,रेखा पुरोहित,उमा नायक,हरिश चौधरी,ज्योति सलूजा,लक्ष्मी चौधरी,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े,मंजिला चौधरी,सीएसी कामता पटेल,प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षक- विनोद कुमार चौधरी,श्यामसुंदर दास, शिक्षिका रश्मि राजा,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,हिमाद्री प्रधान,प्रधान पाठक (प्राथ.)आशा शर्मा,धनपत सिदार,सहा. शिक्षक – नेतराम पटेल,भारती सिदार,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,लिपिक रोहित कुमार मुन्ना एवं सविता सिदार,भृत्य घसियाराम चौहान,गीती बरिहा,गोमती बरिहा, केशवप्रसाद चौहान आदि का खूब योगदान रहा जिससे प्रथम दिवस खेल का उत्साह सहित सफ़ल आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *