पार्षद गुंजन अग्रवाल बने सरायपाली भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा मंडल के अध्यक्ष का निर्वाचन मंगलवार को हुआ,जिसमें गुंजन अग्रवाल को भाजपा मंडल सरायपाली का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस दौरान महासमुंद से चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री विमल चोपड़ा जी जिला अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छतर सिंह नायक जी जिला उपाध्यक्ष श्री विपिन उपवेजा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धनेश नायक जी नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार पटेल जी , निवृतमान मंडल अध्यक्ष श्री उपेंद्र चौधरी जी के साथ सरायपाली मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। बैठक को श्री विपिन उबोवेजा एवं श्री संजय शर्मा जी ने संबोधित किया। तत्पश्चात श्री विमल चोपड़ा जी ने बैठक को संबोधित किया और संगठन के लिए एक जुट होकर काम करने के लिए कहा. संबोधन के पश्चात श्री गुंजन अग्रवाल का मंडल अध्यक्ष सरायपाली के नाम की घोषणा की गई सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने तालीया बजाकर श्री गुंजन अग्रवाल का स्वागत किया। अंत में सभा को संबोधित करते हुए गुंजन अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ जनों का धन्यवाद दिया एवं सबको साथ लेकर मंडल को एक नई दिशा और ऊंचाई की ओर ले जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *