
गुवाहाटी. असम पुलिस ने अवैध रुप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत आ गये एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया और उसे वापस भेज दिया. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सीमा पर सतर्कता बरतते हुए, एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक को आज असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा और वापस भेज दिया.” घुसपैठिए की पहचान अस्मा अख्तर के रूप में हुई.
मुख्यमंत्री ने कहा, ”हम सुरक्षित सीमा के लिए प्रतिबद्ध हैं.” पड़ोसी देश में अशांति फैलने के बाद से असम से 160 से अधिक घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में 1885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
