सरायपाली में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर।

सरायपाली में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 

छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में दिनांक 16/12/2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 2 बजे तक किया जाएगा। जहां पर डॉक्टर कुणाल नायक शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा बच्चों का जांच, डॉक्टर स्मृति चौधरी डेंटिस्ट के द्वारा दंत रोग की विशेष जांच के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के हेल्थ टीम के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन, बीपी,शुगर , सिकल सेल , एचआईवी जांच, कुष्ठ रोग व हीमोग्लोबिन की जांच तथा टीबी स्क्रीनिंग नेत्र परीक्षण व सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगा स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि उपरोक्त शिविर का लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली पहुंच कर अवश्य उठाए। उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के टी आर धृतलहरे खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *