मेष– धार्मिक योजनाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक चिन्ता रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आशा से अधिक सफलता मिलेगी.
वृषभ– व्यर्थ के विवाद से बचें. नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. भूमि भवन के कार्यो पर विचार होगा.
मिथुन– भय एवं चिन्ता दूर होगी. स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी. व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आशा के अनुकूल लाभ मिलेगा.
कर्क- अनचाहे स्थान की यात्रा होगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. छोटी मोटी बातों पर चिन्ता रहेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है.
सिंह- उपहार तथा सम्मान मिलेगा. व्यवहारिक क्षमता से बिगडे़ कामकाज बनेंगे. वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. मित्र मिलन होगा.
कन्या- किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक चिन्ता रहेगी . अधिकारी वर्ग से विवाद पराक्रम बढे़गा. जोखिम से सतर्क रहें.
तुला- धार्मिक कार्यो में लगन व निष्ठा बनी रहेगी. यात्रा देशाटन में सामान का पूरा ध्यान रख्ेंा. व्यर्थ के कार्यो में धन का अपव्यय होगा.
वृश्चिक- पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे. मनोरंजन पर व्यय होगा. भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी. निर्माण के कार्यो पर विचार होगा.
धनु– दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा. आपसी व्यक्ति सहयोग करेंगे. अतिथि आगमन का योग है.कामकाज में उन्नति के योग है.
मकर– आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. व्यसन से बचने का प्रयास करें. संतान के कार्यो की प्रशंसा होगी. आय का नया मार्ग सामने आयेगा.
कुम्भ- किसी बडे़ सदस्य का सहयोग रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजक यात्रा होगी.
मीन- आर्थिक कार्य बनने का योग है. पारिवारिक कार्य में गति आयेगी. स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है. मित्रता उपयोगी रहेगी.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक चतुर, बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, आशावान, अनुशासनप्रिय, स्पष्टवादी होगा. निर्णय करने की क्षमता इनमंे अधिक होती है. अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहेगा. नेतृत्व प्रधान होगा. माता पिता के प्रति श्रद्धा रखने वाला होगा.
व्यापार-भविष्य:-
मार्गशीर्ष शुक्त पूर्णिमा को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सरसों, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. नारियल, दाख, सुपारी, मोला, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. रूई, कपास, बिनौला, वायदा, विचार आज श्रेष्ठ रहेगा. भाग्यांक 5756 है.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारम्भ में राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी. रूके कार्यों में प्रगति होगी. मित्रों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. वर्ष के मध्य में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ का योग है. वर्ष के अन्त में व्यापार में अत्याधिक परिश्रम करना पडे़गा. व्यर्थ वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा. मित्र के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकता है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ प्राप्त होने का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण सहयोग मिलेगा. कार्यो में व्यवधान दूर होंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद से बचना चाहिये. कर्क राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. सिंह राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी. रूके कार्य बनेंगे.
पंचांग:-
रा.मि. 24 संवत् 2081 मार्गशीर्ष शुक्त पूर्णिमा रविवासरे दिन 2/34, मृगशिरा नक्षत्रे रात 3/14, शुभ योगे रात 3/29, वव करणे सू.उ. 6/47 सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृषभ दिन 3/38 से मिथुन, पर्व- स्नान-दान पूर्णिमा, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 15 स्नान दान पूर्णिमा, सरदार वल्लभ भाई पटैल पुण्यतिथि
साप्ताहिक राशिफल : दिनांक- 15 से 21 दिसम्बर 2024 तक
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में ता. 16 को 7/32 दिन से धनु राशि में, मंगल कर्क राशि में, ता. 18 को 11/22 दिन से वक्री, वक्री बुध वृश्चिक राशि में ता. 16 को 12/58 दिन से मार्गी, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र मकर राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा वृषभ मिथुन कर्क और सिंह राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः-
इस सप्ताह ता. 16 को सूर्य धनु राशि मूल नक्षत्र में प्रवेश करता है जिसके प्रभाव से रूई, कपास, तिल, तेल, सोना, चांदी एवं अलसी में तेजी के बाद एकदम मंदी होगी. ता. 17 को सूर्य शुक्र का द्विद्वादश योग बनने से रूई, चांदी, अफीम, शेयर बाजारों में मंदी के बाद तेजी होगी. पूर्वोŸार भारत में यत्र तत्र बादल चाल, कहीं कहीं छुटपुट बूंदाबांदी, पर्वतीय प्रदेशों में हिमपात और समस्त भारत में शीत प्रकोप बढ़ेगा, कोहरा और धुंध से यातायात बाधित होगा, दुर्घटनायें बढ़ेंगी.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 15 दिसम्बर को स्नान दान पूर्णिमा
बुधवार 18 दिसम्बर को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत,
मेष- इस सप्ताह बिना मेहनत का पैसा नुकसान का कारण बन सकता है, इस ओर सावधानी रखें. जो लोग वायदे का कार्य करते हैं, वे भी सावधान रहें. ठेकेदारी आदि क्षेत्रों से जुडे़ व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है, उन्हें सतर्कता बांछनीय. आर्थिक स्थिति में संतुलन संभालना हितकर रहेगा. इससे स्थिति संतुलित रहेगी. इष्ट मित्रों के सहयोग सेआपके महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे.
वृषभ- इस सप्ताह साहसिक कार्यो के प्रति अभिरूचि रहेगी. विविध समस्याओं का समाधान होगा. कार्यो में विशेष रूचि रहेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित बनाये रखें. कहीं से अनायास मदद मिलने का योग है. सुख सुविधाओं में रूचि रहेगी. जसिंह जायजाद के कार्यो में प्रगति होगी. विरोधियों का पराभव होगा. सपताह के उत्तरार्ध में अचानक लाभ की संभावना है. यात्रा सफल रहेगी.
मिथुन– इस सप्ताह अपने कार्यो के प्रति आपको स्वयं की लगन एवं रूचि लेना पडे़गी. आर्थिक ंिस्थति में सामान्य की अपेक्षा आंशिंक सुधार नजर आयेगा. निकट भविष्य में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी. आमदानी के जरिये बढे़ंगे, और लाभ का योग है. बने बनाये काम में लापरवाही या उपेक्षा न करें. अपनी सूझबूझ व विनम्रता और बुद्धिमानी से कार्य को सम्हालने में सफल होंगे. आप किसी की मदद ले सकते हैं.
कर्क- इस सप्ताह जसिंह जाययजाद से संबंधी समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. चिरपरिचित व्यक्तियों से मेलजोल और मुलाकात होगी. आपसी लोगों का सहयोग रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में सावधानी रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान दें. स्थिति को देखकर कार्य करें, लाभकारी रहेगा. सप्ताह के मध्य यात्रा के कारण परेशानी हो सकती है. शारीरिक सुख अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है.
सिंह- इस सप्ताह बिगड़ा कार्य बनने का योग है. पुराना पैसा मिलेगा, अथवा गुमी वस्तु मिलने का योग है. निकटस्थ सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य थोडा़ व्यवधान आ सकता है, जो शीघ्र ही दूर होगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. कार्यो में सुधार का योग है. नवीन योजनाों का क्रियान्वन होगा.
कन्या- इस सप्ताह प्रियजनों से संपर्क, मेलजोल बढेगा. पुरानी समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. कोई बहुप्रतीक्षित कार्य अचानक बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. हर्षोल्लास की स्थिति बन सकती है. शैक्षणिक जीवन में प्रगति होगी. नौकरी में उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा. जसिंह जायजाद आदि के कार्यो में अनुकूलता रहेगी.
तुला- इस सप्ताह आपकी मान प्रतिष्ठा पर कोई व्यक्ति अंगुली उठा सकता है, अतः जोखिमदारी के कार्यो से बचें. वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें. अपूर्ण समाचारों पर कोई ठोस निर्णय लेना हितकर रहेगा. आपका डूबता पैसा प्राप्त होने से मन में शांति और संतोष बना रहेगा. भूमि भवन जसिंह जायजाद के कार्यो में अनुकूलता रहेगी. संतान को विशेष सफलता प्राप्त होने केयोग है. इच्छित कार्य बनने का योग है.
वृश्चिक- इस सप्ताह जसिंह जायजाद में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु सारी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में परिश्रम की अधिकता रहेगी. उचित सफलता प्राप्ति का योग है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. एकाधिक्य स्त्रोतों से आमदानी के योग है. सप्ताह में निवास की समस्या का हल होने से विशेष प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक जीवन में सुख एवं सौहार्द्र बना रहेगा.
धनु- इस सप्ताह व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी. नये कार्यो में अनुबंध हो सकते हैं, परन्तु अनुबंधों का उचित लाभ नहीं हो सकेगा. अपने किसी हितचिन्तक से विचार विमर्श कर लें. रचनात्मक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा. कार्य शक्ति का विकास होगा. दीर्घकालिक निवेश लाभदायक रहेंगें. इष्ट मित्रों के समर्थन से किसी विशेष उपलब्धि की संभावना है. नौकरी में विशेष प्रसन्नता रहेगी. वायदे के व्यापार में सावधानी रखें. लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है.
मकर- इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी. राजनैतिक व्यक्तियों से संरक्षण प्राप्त हो सकता है. आर्थिक मदद मिलने का योग है. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. फिर भी दैनिक कार्य वाधित नहीं होगा. मान सम्मान में वृद्धि से यह सप्ताह विशेष उपलब्धियों का रहेगा, अचानक पैसे की व्यवस्था करना पड़ सकती है. पारिवारिक दायित्व सावधानी पूर्वक निभाना पडे़गे. किसी का सहयोग उल्लेखनीय रहेगा.
कुम्भ- इस सप्ताह कोई भी कार्य बिना अवरोधों के पूरा नहीं होगा, जहां तक बने अपने कार्योको स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें. सभी आपकी प्रशंसा करेंगे. परोपकारी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कार्यो को करें. कोई जिम्मेदारी आ सकती है. समय के अनुरूप कार्यो की गतिविधियों पर ध्यान दें. परिवार के पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी. कुछ आकस्मिक परिवर्तन भी हो सकता है.
मीन- इस सप्ताह व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगतिशीलता रहेगी. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. गुमी वस्तु मिलने से विशेेष प्रसन्नता के योग है. पेंडिंग कार्य निपटायेंगे. राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कुछ नये आर्थिक समीकरण सामने आयेेंगे. जसिंह जायजाद संबंधीकार्यो में अनुकूलता रहेगी. उत्साहवर्धक शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
