बुधवार 4 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा. वातावरण सुखद एवं अनुकूल रहेगा. मनोरंजन, यात्रा प्रवास आदि का योग बनेेगा.

वृषभ- शुभ समाचार एवं अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य योजना का विकास होगा. मनोंवांछित सफलता प्राप्त होने का योग है. संयम रखें.

मिथुन- राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. आय के साधन उपलब्ध रहेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कर्क- पारिवारिक वातावरण में मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. यश, मान सम्मान मिलेगा. धन प्राप्ति के मार्ग में अवरोध दूर होंगे.

सिंह- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें. कार्यकुशलता हितकर रहेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कन्या- साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में उन्नति होगी. शारीरिक पीड़ा हो सकती है. व्ययभार करना होगा.

तुला- सामाजिक कार्य बनने का योग है. खर्च की अधिकता रहेगी. नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श का योग है. जसिंह जायजाद के काम बनेंगे. संयम रखें.

वृश्चिक- सामान्य सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. परिश्रम करने पर सफलता मिलने का योग है. साहस संयम रखें.

धनु- धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी. विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. यात्रा में सावधानी रखें. उठाईगीरों से सतर्कता बांछनीय.

मकर- नौकरी में कार्यकुशलता बढे़गी. कामकाज की अधिकता रहेगी. माता पिता की चिन्ता रह सकती है. व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

कुम्भ- पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है. व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. अतिथि आगमन होगा.

मीन- इच्छित प्रयास अनुकूल सिद्ध होंगे. वातावरण में मधुरता रहेगी. बुद्धिमानी से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. मनोवांछित कार्य बनेंगे. सुख रहेगा.

व्यापार-भविष्य:-
मार्गशीर्ष शुक्त तृतीया को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी. गेहॅू, जौ, चना, सोना, चांदी के भाव सामान्य रहेंगे. पीतल, लोहा, में उतार चढ़ाव बना रहेगा. भाग्यांक 1507 है.

पंचांग:-
रा.मि. 13 संवत् 2081 मार्गशीर्ष शुक्त तृतीया बुधवासरे दिन 12/30, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे शाम 5/18, गण्ड योगे दिन 2/45, गर करणे सू.उ. 6/45 सू.अ. 5/15, चन्द्रचार धनु रात 11/17 से मकर, पर्व- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल, विवेकी,एवं मधुरभाषी होगा. अपनी बुद्धि और विवेक से काम करेगा. 26 वर्ष की आयु तक अस्थिर स्वाभाव का होगा. संपत्तिवान, एवं समयानुसार काम में जुटा रहेगा. व्यापार व्यवसाय के कार्य में अग्रणी होगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्यमें लिया गया निर्णय सार्थक होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के अन्त में कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. भाईयों से मतभेद बढे़गे. कानूनी मामलों में भागदौड़ करना पडे़गी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा.

व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
मंगल ता. 03 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जयंती, भोपाल गैस त्रासदी दिवस, विश्व दिव्यांग दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *