सोमवार 2 दिसम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय. यश, मान-सम्मान मिलेगा. गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी.

वृषभ- आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा.

मिथुन- पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं. आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी. संतान के कार्य मेें विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा.

कर्क- छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें. संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी. हर्ष रहेगा.

सिंह- आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी. संदेश मिलेगा.

कन्या- परिश्रम अधिक करना पडे़गा. साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा. मान सम्मान मिलेगा. सहयोग बना रहेगा.

तुला- कार्य की अधिकता रहेगी. शरीर में थकान महसूस होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी. राजनैतिक सहयोग बना रहेगा. साहस बढ़ेगा.

वृश्चिक- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की परेशानी से बचें. दूर दराज की यात्रा हो सकती है. मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी.

धनु- नौकरी में उत्तरदायित्व बढे़गे. आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें. कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है. शुभ संदेश मिलेगा.

मकर- कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा. मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढे़गी.

कुम्भ- मान सम्मान बढे़गा. उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. उठाईगीरों से सावधानी रखे. परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है.

मीन- मैत्री संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा होगी. व्ययभार की अधिकता रहेगी.

व्यापार-भविष्य:-
मार्गशीर्ष शुक्त प्रतिपदा को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च, कपास, के भाव में मंदी होगी. जायफल, अजवाईन, धनियां, के भाव में तेजी होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 53 मिनिट से 16 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक- 5634 है.

पंचांग:-
रा.मि. 11 संवत् 2081 मार्गशीर्ष शुक्त प्रतिपदा चन्द्रवासरे दिन 12/12, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 4/3, धृति योगे शाम 5/1, वव करणे सू.उ. 6/44 सू.अ. 5/16, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 4/3 से धनु, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल भावुक परोपकारी तथा बुद्धिमान होगा. आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा. लगनशील और सत्यवादी होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में लेनदेन में विवाद होगा. सामाजिक विवाद की स्थिति का सामना करना होगा. आजीविका के क्षेत्र में आंशिक सफलता मिलेगी. वर्ष के मध्य में प्रभाव बढेगा. मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. लाभांंिवत होने का योग है. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंको प्रभाव में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. लाभांवित होंगे. कर्क राशि के व्यक्तयों को आजीविका के क्षेत्र में आंशिक सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को पेट संबंधी परेशानी होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सामाजिक विवाद का सामना करना होगा. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को निजी संपर्को का लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा.

माह दिसम्बर 2024 की ग्रहस्थति, विशेष योग, पर्व और मुहूर्त:-
माह दिसम्बर 2024 का प्रारम्भ अगहन कृष्ण अमावस्या रविवार संवत् 2081 को होगा और इसी दिन अगहन मास के कृष्ण पक्ष की समाप्ति होगी. आमांत परंपरा वाले क्षेत्रों जैसे- गुजरात महाराष्ट्र तथा दक्षिणी भारत में इसे कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष माना जावेगा. सोमवार 02 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाला अगहन मास का शुक्ल पक्ष होगा, जिसकी समाप्ति अगहन शुक्ल पूर्णिमा रविवार दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को होगी. सोमवार 16 दिसम्बर 2024 को आरम्भ होने वाला पौष मास का कृष्ण पक्ष होगा, जिसकी समाप्ति पौष कृष्ण अमावस्या सोमवार दिनांक 30 दिसम्बर 2024 को होगी. मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को आरम्भ होने वाला पौष मास का शुक्ल पक्ष होगा और इसी दिन दिसम्बर मास की समाप्ति होगी.

अयन गोल और ऋतु:-
इस मास सूर्य दक्षिणायन की यात्रा पर उत्तर गोल में रहेगा और शरद हेमन्त रहेगी.

दिनमान:-
मास के आरंभ में सूर्योदय 6 बजकर 44 मिनिट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 16 मिनिट पर होगा, दिन की अवधि 10 घंटे 32 मिनिट और रात की अवधि 13 घंटे 28 मिनिट होगी. ता0 31 दिसम्बर को सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनिट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 13 मिनिट पर होगा. दिन का मान 10 घंटे 26 मिनिट है, और रा़ित्र का मान 13 घंटे 34 मिनिट होगा.

ग्रहस्थिति:-
इस माह सूर्य वृश्चिक राशि में, ता. 16 को 7/32 दिन से धनु राशि में, मंगल कर्क राशि में, ता. 18 को 11/22 दिन से वक्री, वक्री बुध वृश्चिक राशि में ता. 16 को 12/58 दिन से मार्गी, गुरू वृषभ राशि में, शुक्र धनु राशि में ता. 2 को 7/56 प्रातः से मकर राशि में, ता. 28 को 7/29 रात से कुम्भ राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में पूरे माह भ्रमण करेगा.

सूर्य नक्षत्र भ्रमण:-
मासारंभ में सूर्य अनुराधा नक्षत्र में, ता. 2 को 5.46 रातअंत से ज्येष्ठा नक्षत्र में, ता. 16 को 7.32 प्रातः से मूल नक्षत्र में, ता. 29 को 8/33 दिन से पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में भ्रमण करेगा.

सूर्य धनु संक्रांति :-
सूर्य धनु राशि में तारीख 16 को 7 बजकर 32 मिनिट दिन से प्रवेश करता है.

गुरू शुक्र तारा:-
गुरू उदय पूर्व, शुक्र उदय पश्चिम.

पुष्य नक्षत्र:-
ता. 17 को 2/37 रात से ता. 18 को 3/6 रात तक पुष्य नक्षत्र रहेगा.

पंचक:-
ता. 6 को 3.58 रात से ता. 11 को 9.36 दिन तक पंचक रहेगें.

साप्ताहिक राशिफल : दिनांक- 1 से 07 दिसम्बर 2024 तक

साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल कर्क राशि में, वक्री बुध वृश्चिक राशि में वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र धनु राशि में ता. 2 को 7/56 प्रातः से मकर राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा वृश्चिक धनु मकर और कुम्भ राशि में संचरण करेगा.

ग्रहयोगों का प्रभावः-
इस सप्ताह मध्य उत्तर भारत में कहीं बादल चाल, बूंदाबांदी, वर्षा और कहीं ओलावृष्टि का योग है, शीत का प्रभाव बढ़ेगा, शीत लहर और हिमपात के योग है, मासारंभ में सोना, चांदी, चावल, गेहूं, जौ, घी, चना, अलसी, सरसों, अफीम, हींग, गुग्गल, गुड़, खाड़ में तेजी होगी, रूई में मंदी के बाद तेजी बनेगी. ता. 7 को वक्री भौम के प्रभाव से घी, गुड़, तेल, रूई, सोना, चांदी में झटके की तेजी के साथ मंदी का योग बनेगा.

पर्व/व्रत/त्यौहार:-
गुरूवार 05 दिसम्बर को विनायकी गणेश चतुर्थी
शुक्रवार 06 दिसम्बर को श्री पंचमी, श्री राम विवाहोत्सव, नाग दिवाली, स्कंध षष्ठी, चम्पाषष्ठी
शनिवार 07 दिसम्बर को नन्दा सप्तमी

मेष- आप अपनी कार्यक्षमता से अपने वरिष्ठ लोगों को प्रभावित करेंगे, सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, सप्ताह की शुरूआत में आप यात्रा का विचार कर सकते हैं, वित्तीय मामलों में पुरानी समस्याओं को दूर करने में सहयोगी रहेंगे, नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं, कानूनी विवादों में विशेष खर्च और सफलता के योग हैं.

वृषभ- समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना लाभकारी होगा, भूमि भवन, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है, मशीनरी की टूटफूट पर खर्च हो सकता है, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापारिक साझेदारी के कार्यो में सहयोग रहेगा, नये संपर्क लाभकारी रहेंगे, हिम्मत दूरदर्शिता एवं सहनशीलता से आपको अपनी सारी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी, सप्ताह का उत्तरार्ध सुखद समाचार की सूचना दे सकता है.

मिथुन- शुभ सूचना से मन प्रसन्न हो सकता है, साझेदारी के कार्यो में नया कार्य शुरू होने का योग है, धन संबंधी मामलों में खुद निर्णय लें, बातचीत में सावधानी रखें, नये कारोबार को ऊँचाईयों पर पहंुचाने में मदद मिलेगी, व्यापारिक मित्रों के साथ नये समझौते हो सकते हैं, सप्ताह के मध्य जल्दबाजी में लिये गये निर्णय कुछ समय बाद बदलने की नौबत आ सकती है, पुराना कार्य बनेगा.

कर्क- मानसिक परेशानी व निराशा का अनुभव होगा, दुविधा की स्थिति से बचना चाहिये, खरीदी बिक्री के कार्य से लाभ होगा, कारोबार के सिलसिले में दूर जाने की संभावना है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, प्रियजनों से निकटता बढ़ने के अवसर आयेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता के योग हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ सूचना मिलेगी.

सिंह- आपको मान सम्मान प्राप्त होगा, वित्तीय मामलों में सोच समझकर फैसला करें, इससे अच्छे लाभ की संभावना है, स्वास्थ्य में सुधार होगा, आत्म विश्वास बना रहेगा, शादी विवाह की रूपरेखा पर विचार होगा, शत्रुओं से समझौता करने में लाभ की संभावना है, कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होने का योग है, फोन के माध्यम से उत्साहवर्धक समाचार मिलने का योग है.

कन्या- सामाजिक क्षेत्र में रूचि रहेगी, व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, व्यवसायिक मामलों में संबंध बढ़ेंगे, आप अपने सुझावों को सहयोगियों के सामने रख सकते हैं, जिससे लाभ होगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभाव्य है, धार्मिक कार्यो की ओर रूचि एवं रूझान रहेगी, भूमि भवन मकानादि के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, सप्ताहान्त में महत्व के कार्य बनेंगे.

तुला- सप्ताह के पूर्वार्ध में शारीरिक शिथिलता का अनुभव हो सकता है, उदर विकार से कष्ट होगा, अधिकारियों से अपने कार्य के संबंध में उचित आश्वासन मिलने के योग हैं, चतुराई से अपना कार्य निकालना आसान रहेगा, घर में अतिथि आगमन से दायित्व बढे़गा, व्यर्थ के विवादों से बचना चाहिये, ध्ैार्य रखकर कार्य करें, बडे़ लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा, संतान के संबंध में थोड़ी चिन्ता हो सकती है, जिसका निराकरण शीघ्र ही होगा.

वृश्चिक-सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आगे बढ़ने के अवसर आयेंगे, कामकाज पर विस्तार होगा, गफलतबाजी के कारण मित्रों से विरोध हो सकता है, कार्य सुचारू रूप से चलेगा, साझेदारी के कार्यो में पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें, यदि आप रक्तचाप या अन्य गर्म बीमारियों से पीड़ित हैं, तो इस सप्ताह के मध्य में विशेष सावधानी रखें, सप्ताहान्त में विशिष्ट सफलता का योग है, धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.

धनु- उलझे हुये कार्यो में सफलता के योग हैं, धन के लेनदेन में सावधानी रखें, सप्ताह के मध्य में वाणी संयम से काम लें, अन्यथा आपसी लोगों से विवाद या मनमुटाव हो सकता है, इस बात का विशेष ध्यान रखें, बातचीत में मधुरता बनाये रखें, यात्रा में लाभ की अपेक्षा परेशानियां अधिक होंगी, योजना पूरी करने के लिये किसी का सहयोग उल्लेखनीय रहेगा, भूमि भवन, जधनु जायजाद के कार्यो में खर्च होगा.

मकर- नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, कार्यक्षेत्र में अधिनस्थों का रवैया आपके प्रति असहयोगात्मक हो सकता है, अच्छा होगा कि आप उनसे बातचीत की पहल करें, व्यवसायिक क्षेत्र में चतुराई से कार्य में लाभ मिलेगा, संतान के कार्यो में खर्च होगा, प्रसन्नता का अनुभव कम ही कर पायेंगे, गुरूवार के बाद बनने वाला संपर्क आपको दूरगामी शुभ परिणाम देगा.

कुम्भ- कामकाज की अधिकता रह सकती है, आय के साधन बढ़ेंगे, अहं से बचना चाहिये, रूका हुआ धन प्राप्त होने की आशा है, अधिकारी वर्ग आपकी छबि बिगाड़ने का असफल प्रयास करेंगे, यात्राओं की अधिकता रहेगी, बिना सोचे समझे, किसी भी कार्य के संबंध में निर्णय न करें, नौकरी में नई योजना की संभावना है.

मीन- यह सप्ताह व्यवसाय की दृष्टि से सावधानी का रहेगा, मित्र वर्ग से परेशानी हो सकती है, मानसिक सुख शांति में कमी का योग है, परन्तु किसी नये व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानी कम करने में सहायक रहेगा, अधिकारी वर्ग का सहयोग कम रहेगा, अपूर्ण समाचारों पर निर्णय करना हानिकारक रहेगा, स्वतः के स्वास्थ्य के संबंध में सावधानी रखें, कोई पुरानी वस्तु मिलने से मन में खुशी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *