ओडिशा में मुठभेड़ में माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

मलकानगिरि. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट जिनेलिगुडा जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया गया तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को उस समय गोलीबारी हुई जब पुलिस र्किमयों ने मलकानगिरी जिले के जंगल के रास्ते ओडिशा में माओवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान दमरू बदनायक के रूप में हुई है और उसे मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि मृतक माओवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया, ”इस दौरान दो घंटे तक गोलीबारी जारी रही. बाद में पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *