आंध्र प्रदेश में देर से आने पर छात्राओं के बाल काटने के मामले में प्रधानाचार्य निलंबित

अल्लूरी सीताराम राजू. आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में देर से आने पर कुछ छात्राओं के बाल काटने के आरोप में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बी. श्रीनिवास राव ने कहा कि यह घटना हाल ही में हुई और सोमवार को प्रकाश में आई, जिसके बाद विभाग ने यू साई प्रसन्ना के खिलाफ जांच शुरू की.

निदेशक के अनुसार, यह घटना अल्लूरी सीताराम राजू जिले के जी मदुगुला स्थित लड़कियों के आवासीय स्कूल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में घटी. राव ने कहा, ह्लकल (सोमवार) हमने जांच की और देर रात (सोमवार) कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी कर दिए.ह्व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और बालिका विकास अधिकारी के नेतृत्व में की गई जांच के परिणामस्वरूप प्रधानाचार्य प्रसन्ना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई. निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य (प्रसन्ना) ने कुछ छात्राओं के बाल/अतिरिक्त बाल काटने की बात स्वीकार की है, इसलिए प्रथम दृष्टया आरोप संदेह से परे साबित हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *