बुधवार 30 अक्टूबर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. पारिवारिक परेशानी दूर होगी. चिन्ता का निवारण होगा.

वृषभ- मन में प्रसन्नता रहेगी. विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है. दूर दराज की यात्रा में सावधानी बांछनीय. नियमितता बनी रहेगी.

मिथुन- घरेलू वातावरण आनन्दमय रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. नवीन योजनाओंका विकास होगा. यश मान सम्मान प्राप्त होने का योग है. जल्दबाजी से बचें.

कर्क- शारीरिक कष्ट एवं व्यर्थ का विवाद हो सकता है. कामकाज में विलंब होगा. समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा. शुभ संदेश मिलेगा.

सिंह- आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्योमें उत्साह रहेगा. मांगलिक कार्य बनने से प्रसन्नता होगी. मनोरंजन, उत्सव आदि के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च होगा.

कन्या- राजकीय एवं नौकरी से संबंधित कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. जमिथुनजायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी.

तुला- आय के स़्त्रोतों में वृद्धि होगी. किसी नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. लापरवाही करने पर परेशानी का सामना करना होगा.

वृश्चिक- खर्च की अधिकता रहेगी. यात्रा का योग है. भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. शांति और सहयोग बना रहेगा. मित्र मिलन होगा.

धनु- मन में प्रसन्नता रहेगी. कहीं दूर दराज की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.

मकर- कौटुम्बिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगीं दूर की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.

कुम्भ- आपके साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नियोजित काम बनेगा. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. साहस पराक्रम बढ़ेगा.

मीन- जमिथुनजायजाद संबंधी कार्यो में सावधानी रखें. मित्रता से लाभ होगा. साहस, पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा.

व्यापार-भविष्य:-

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मक्का, के भाव में तेजी होगी. गुड़ खांड़, में घट बढ़ होगी. सोना, चांदी, के भाव में तेजी होगी. सरसों, तिल,तेल, तिलहन, में साधारण तेजी का योग है. भाग्यांक 2854 है.

आज जन्म लिये बालक का फल:-

आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, सुन्दर, निडर, एवं मिलनसार स्वाभाव का होगा. बचपन में थोड़ा ज्वर, अतिसार, निमोनिया, आदि की तकलीफ उठायेगा. उसके बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. माता पिता का भक्त होगा.

पंचांग:-
रा.मि. 08 संवत् 2081 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी बुधवासरे दिन 1/4, हस्त नक्षत्रे रात 10/27, वैधृति योगे दिन 10/42, वणिज करणे सू.उ. 6/27 सू.अ. 5/33, चन्द्रचार कन्या, पर्व- नरक चर्तुदशी, धनतेरस, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में व्यापार में सुधार होगा. स्त्री पक्ष से लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. आर्थिक कमी के कारण योजना अपूर्ण रहेगी. मनोरंजन में व्यय होगा. वर्ष के मध्य में अतिथि व प्रियजनों के कारण व्यस्तता रहेगी. नई योजना केबारे में विचार विमर्श होगा. संतान सुख मिलेगा. प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग रहेगा. वर्ष के अन्त में व्यवधान आ सकता है. नये व्यक्ति से विवाद हो सकता है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष का सुख प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा. स्त्री पक्ष से लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की स्थिति सामान्य रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कार्य में व्यवधान आ सकता है. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को नई योजना पर विचार विमर्श होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना पडे़गा.

व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-

बुध ता. 30 भद्रा 12 बजकर 43 मिनिट दिन से 1 बजकर 47 मिनिट रात तक, नरक चैदस, रूप चैदस, छोटी दीवाली, श्री हनुमान जयंती, शिव चतुर्दशी व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *