जम्मू के बाहरी इलाके में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के 12 पुराने घर जलकर खाक

जम्मू. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को आग लगने से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के 12 घर (क्वार्टर) जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग पुरखू कैंप इलाके के एक पुराने क्वार्टर में लगी और तेजी से फैल गई.
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घरों के अधिकतर सामान और एक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया.

क्वार्टर में रहने वाले नवीन पंडित ने कहा, “आग में हमने सब कुछ खो दिया. नकदी, दस्तावेज और सोना. सब तबाह हो गया. हम एक बार फिर बेघर हो गए.” उन्होंने कहा, “पांच-छह परिवारों के 12 क्वार्टर जलकर खाक हो गए.” पंडित ने आरोप लगाया, “जिला प्रशासन या राहत विभाग से कोई भी नुकसान का आकलन करने नहीं आया. प्रवासियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से किश्तवाड़ के वारवान की तर्ज पर उन्हें मुआवजा देने का आग्रह किया.” क्वार्टर में रहने वाली एक अन्य महिला संतोषी ने कहा, “हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी का हस्तक्षेप चाहते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *