मंगलवार 29 अक्टूबर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- कौटुम्बिक कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. अतिथि सत्कार होगा. मान प्रतिष्ठा बढे़गी.

वृषभ- कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें. वायदा सोच विचार कर करना उचित होगा. खर्चो पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. प्रवास का योग है.

मिथुन- प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. अतिथि आगमन हो सकता है. व्ययभार बढे़गा. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

कर्क- वाहनादि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी. मित्र के संबंध में नवीन समाचार प्राप्त हो सकता है.

सिंह- पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं. दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. अज्ञात भय एवं चिन्ता का समाधान होगा. परिश्रम रहेगा.

कन्या- किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च बढे़गा. शत्रु वर्ग पराजित होगा. निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें. हर्ष बना रहेगा.

तुला- व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. पद प्रतिष्ठा बढे़गी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. अनावश्यक विवादों को टालें.

वृश्चिक- धार्मिक कार्यो में खर्च होगा. आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा. साहसिक प्रयत्नों की पूर्ति होगी.

धनु- नौकरी एवं राजकीय कार्यो में संलग्नता रहेगी. मन में संतोष बना रहेगा. सोचे हुये कार्यो में विलंब हो सकता है. परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी.

मकर- घर में अतिथि आगमन का योग है. अनावश्यक विवाद न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. यात्रा सुखद रहेगी.

कुम्भ- राजनैतिक कार्यो में सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा.   धार्मिक यात्रा हो सकती है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन- आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे. किसी व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. अतिथि आगमन का योग है. पत्राचार करते समय सावधानी सतर्कता रखें.

आज जन्म लिये बालक का फल:-

आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील व्यक्तित्ववान परिश्रमी होगा. शरीर से कोमल एवं भावुक मन का होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कम बोलेगा, जो भी बोलेगा, वह बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

व्यापार-भविष्य:-

कार्तिक कृष्ण द्वादशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों में जैसे गेहॅू, जौ, चना, मक्का, बाजरा, के भाव में जोरदार मंदी होने की संभावना है, तिल, तेल, तिलहन,सरसों के भाव में साधारण नरमी होगी. भाग्यांक 1475 है.

पंचांग:-
रा.मि. 07 संवत् 2081 कार्तिक कृष्ण द्वादशी भौमवासरे दिन 1/0, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 7/51, ऐन्द्र योगे दिन 10/11, तैतिल करणे सू.उ. 6/26 सू.अ. 5/34, चन्द्रचार कन्या, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में व्यय और संतान की चिन्ता से कष्ट होगा. मन विचलित रहेगा. वाणी कठोरता और क्रोध में वृद्धि होगी. प्रियजनों के प्रति लगनशीलता रहेगी. कार्य क्षेत्र में प्रगाढ़ता आयेगी. प्रियजनों एवं भाईयों का सहयोग रहेगा. शासन सत्ता के कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रभाव में वृद्धि होगी. अध्ययन में रूचि रहेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन, मकान आदि का लाभ प्राप्त होगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. नवीन कार्यो में रूचि रहेगी. कर्क राशिके व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियोंको स्थिति में समृद्धिशाली उन्नति होगी. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को दूर दराज की यात्रा में लाभ मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

मंगल ता. 29 त्रिपुस्कर योग सूर्योदय से 10 बजकर 39 मिनिट दिन तक, धनतेरस, धनवन्तरी जयंती, यमदीप दान, प्रदोष व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *