चाड में सैन्य अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 40 सैनिक मारे गए

डकार. चाड के पश्चिमी भाग में एक सैन्य अड्डे पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 40 सैनिक मारे गए. चाड के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी. चाड के राष्ट्रपति इदरीस डेबी ने सोमवार सुबह सैन्य अड्डे का दौरा किया और हमलावरों का पता लगाने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की. चाड लंबे समय से नाइजीरिया की सीमा के पास देश के पश्चिमी हिस्से में उग्रवाद से जूझ रहा है. जून में राजधानी एन’जामेना में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो में आग लगने से विस्फोट होने से नौ लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *