राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है भाजपा: मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है.
मुख्यमंत्री यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लभाजपा ही राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी है. भाजपा में जहां देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्य किया जाता है, वहीं आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए संगठन के कार्यों को भी लोकतांत्रिक रूप से पूरा किया जाता है.ह्व

शर्मा ने कहा कि भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय सदस्यों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है तथा ह्लऐसे में हम सभी को प्राथमिक सदस्य के साथ सक्रिय सदस्यता भी ग्रहण करनी चाहिए.ह्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एक ओर मौजूदा भाजपा सरकार है जिसने बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए काम किया, वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार क्षेत्र, विधायक देखकर विकास कार्य करवाती थी.

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने 10 माह में पार्टी के संकल्प पत्र के 50 फीसदी से अधिक वादों को पूरा कर दिया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी की पंच निष्ठाओं को मानते हुए कार्यकर्ता पार्टी की रीति और नीति पर विश्वास करता है. राठौड़ ने कहा, ह्ल इन ही कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा सुदृढ़ संगठन बन पाया है. भाजपा देश के अन्य राजनीतिक दलों से पूर्ण रूप से भिन्न है क्योंकि यहां पारदर्शी रूप से आतंरिक लोकतंत्र की कार्य पद्धती पर कार्य किया जाता है.ह्व उन्होंने कहा कि भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को उपचुनावों के साथ संगठन चुनावों की भी जिम्मेदारी निभानी होगी. राठौड़ ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा की सभी सातों सीट पर जीत से जहां सरकार को ओर अधिक मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के उत्साह में भी अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *