FRONT MEDIA
महासमुंद 28/01/26
1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों एवं जागरूक करने के उद्देश्य खम्हारपाली चेक पोस्ट प्रभारी श्री विष्णु ठाकुर जी ने विस्तार से जानकारी दी। मोटरसाइकिल रैली का आयोजन कर खम्हारपाली चेक पोस्ट से छिंद पाली एवं पैकिंग होते हुए पुन:खम्हारपाली पहुंची। इस कार्यक्रम में दोपहिया चालकों को 50 हेलमेट वितरित किए गए कार्यक्रम के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
रैली एवं कार्यक्रम में ग्राम खम्हारपाली एवं भोथलडीह के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सरपंच, उपसरपंच मंडल अध्यक्ष सहित आरटीओ चेकपोस्ट के अधिकारियों कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन का संकल्प लिया आयोजन को सफल बनाने में सरायपाली के मोटरसाइकिल डीलर- भवानी ऑटो, स्वीटी ऑटो, बंसल ऑटो, पुखराज ऑटो, शुभम के मार्ट, मोटर व्यवसायी प्रवीण रुंगटा तथा ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा।
