शुक्रवार 26 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- भाग्य सहायक रहेगा. मान प्रतिष्ठा को नया आकार मिलेगा. चल अचल संपत्ति में वृद्धि संभव है. व्यावसयिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे. घर में शांति रहेगी.

वृषभ:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. नाैकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. बाण्ड, बीमा से अर्थ प्राप्ति होगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. सेहत का ध्यान रखें.

मिथुन:- किसी परेशानी का समाधान होगा. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. प्रभावी व्यक्ति से परिचय होगा. व्यावसायिक लाभ कम होगा. धर्म में आस्था रहेगी.

कर्क:- स्वजनों से वाद विवाद रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. नाैकरी में तबादला संभव है. वाहन पर व्यय होगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे.

सिंह:- राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. नाैकरी प्रा​​प्ति में सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या:- नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. कानूनी मामले में सफलता मिलेगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. परिवार में आनन्द रहेगा.

तुला:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बन सकता है. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. स्वविवेक से व्यवसाय में धन लाभ होगा.

वृश्चिक:- पूर्वनियोजित योजना में अवरोध आएंगे. संपत्ति संबंधी कार्यों में निराशा होगी. नाैकरी में श्रम की अधिकता रहेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

धनु:- लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. नई योजना में सफलता मिलेगी. विरोधी शांत रहेंगे. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय में विस्तार होगा. छोटी यात्रा संभव है.

मकर:- दिनमान सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई चुनाैती आ सकती है. आर्थिक उलझने बढ़ सकती है. नए वाहन का क्रय संभव है. व्यवसाय में मंदी रहेगी.

कुंभ:- आत्मबल बना रहेगा. नौकरी में उन्नति के अवसर ​मिल सकते हैं. मनोइच्छा पूर्ति से खुशी होगी. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेंगे.

मीन:- मानसिक तनाव बना रहेगा. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. व्यावसायिक लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 06 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 13 प्रविष्टे, 06 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष सप्तमी 13.09 तक उपरांत अष्टमी, पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र 09.09 तक उपरांत उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र, व्यतिपात योग 12.20 तक उपरांत वरियान योग, व​णिज करण 13.09 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात. शुभांक 5,3

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. व्यवहार कुशलता के चलते समाज में सम्मान बढ़ेगा. अ​धिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी. विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे. आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. विवाह या संतान सुख की दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. भाैतिक सुख साधनों पर व्यय होगा. ​शिक्षा, खाद्य विभाग, संचार, विदेशी मुद्रा विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. जमा पूंजी में वदि्ध होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- गुरुगोविन्द सिंह जयंती,​ शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 09.00 से 10.30 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *