बुधवार 24 दिसंबर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कार्य में सामान्य विलंब होगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. घर में आनन्द रहेगा.

वृषभ:- आशा निराशा का संगम रहेगा. नौकरी में ​​स्थिति यथावत रहेगी. कार्य विशेष की चिंता रहेगी. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा. सेहत नरम रहेगी.

मिथुन:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. पूर्व नियोजित योजना में निराशा होगी. नौकरी में सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क:- दिनमान अनुकूल रहेगा. नाैकरी संबंधी सूचना मिल सकती है. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में धन लाभ होगा. शुभ कार्य में व्यय होगा.

सिंह:- स्वास्थ्य में सुधार आएगा राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. विरोधी परास्त होंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा.

कन्या:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. योजना में विलंब होगा. नाैकरी में सहकर्मियों से निराशा होगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घर में शांति बनाए रखें.

तुला:- वाणी पर नियंत्रण रखें. सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. परिश्रम के चलते सेहत नरम रहेगी.

वृश्चिक:- समाज में सम्मान बढ़ेगा. अटका धन मिल सकता है. नई योजना में व्यस्त रहेंगे. लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

धनु:- क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वजनों से वाद विवाद से बचें. भौतिक वस्तुओं पर व्यय संभव है. नौकरी में परेशानी होगी. व्यवसाय में श्रमोपरांत सुधार होगा.

मकर:- आत्मबल बनाए रखें. नई नाैकरी का अवसर मिल सकता है. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में धन लाभ होगा. संतान के स्वास्थ्स की चिंता रहेगी.

कुंभ:- दिनमान सामान्य रहेगा. नाैकरी में कार्य कुशलता बनाए रखें. योजना में निराशा होगी. अनावश्यक व्यय संभव है. व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा.

मीन:- शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. चल अचल संपत्ति में वृद्धि संभव है. कृर्षि क्षेत्र से आय बढ़ेगी. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. परिवार में आनन्द रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 04 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 11 प्रविष्टे, 04 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष पंचमी 13.42 तक उपरांत षष्ठी, धनिष्ठा नक्षत्र 08.17 तक उपरांत शत​​भिषा नक्षत्र, वज्र योग 15.12 तक उपरांत ​िसदि्ध योग, बालव करण 13.42 तक उपरांत काैलव करण, चन्द्रमा कुंभ राशि में दिन रात. शुभांक 5,3

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष ग्रह गोचर आपके अनुकूल रहेंगे. अपनी बुद्धि एवं श्रम के बल पर अटके कार्योँ में सफलता मिलेगी. व्यवहार कुशलता के चलते लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. आर्थिक दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. बैंक, आयकर विभाग, न्याय , बीमा, इंजीनियरिंग, सामाजिक सेवा, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. खाद्य पदार्थ, वस्त्र, स्टेशनरी आदि से संबधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा. इस वर्ष विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:– छप्पन भोग गरुड गोविन्द मथुरा, क्रिसमस ड़े, शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 13.30 से 15.00 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *