जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल एवं कारतूस बरामद

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना के एक संयुक्त दल ने पुलवामा के अवंतीपोरा के वुयान इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान जावेद अहमद हाजम को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान हाजम के पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर पंपोर, त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में आतंकवादियों को रसद संबंधी सहायता प्रदान करने और हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *