-: आपका राशिफल :-
मेष:- आत्मबल बनाए रखें. राजकाज में सफलता मिलेगी. नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ संभव है. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.
वृषभ:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. नई उलझनों में घिरे रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.
मिथुन:- मित्र सहायक रहेंगे. चल अचल संपत्ति में वृद्धि का अवसर मिलेगा. कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. पुराने मित्र से भेंट होगी.
कर्क:- मनोत्साह बना रहेगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. परिवार में शांति रहेगी.
सिंह:- चल आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी. किसी राजनेता का सहयोग मिल सकता है. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. धर्म में आस्था रहेगी.
कन्या:- दिनमान उतार चढ़ाव युक्त रहेगा. अजनबी से सचेत रहें. नाैकरी में तबादला संभव है. व्यवसाय में जोखिम जमानत से बचें. वाहन नियंत्रित चलाएं.
तुला:- नाैकरी प्राप्ति का अवसर मिल सकता है. निराशा से मुक्ति मिलेगी. अचानक अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.
वृश्चिक:- आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. विरोधी परास्त होंगे.
धनु:- मान सम्मान की चिंता रहेगी. नाैकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे. विरोधी से सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें.
मकर:- मानसिक रुप से परेशान रहेंगे. नई योजना में व्यस्त रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में सुधार आएगा.
कुंभ:- सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अटका धन मिल सकता है. नाैकरी में जबाबदेहि बढ़ सकती है. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा से कार्य सिद्धि होगी.
मीन:- पठन पाठन में मन नहीं लगेगा. स्वजनों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी. नौकरी में स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. मन अशांत रहेगा.
आज का पंचाग:-
विक्रमी संवत् 2082, 12 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 18 प्रविष्टे, 11 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 12.25 तक उपरांत चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र 17.59 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र, परिध योग 16.56 तक उपरांत शिव योग, तैतिल करण 12.25 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा वृष राशि में 23.12 बजे. शुभांक 3,6
आज जन्म लिए जातक का राशिफल:-
इस वर्ष सामजिक मान सम्मान बढ़ेगा. कार्य कुशलता के चलते योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. श्ुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है. उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. शिक्षा, न्याय, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति का अवसर मिलेगा. व्यावसायिक धन लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
व्रत त्यौहार:-
व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक
