शनिवार 29 नवंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- किसी राजनेता से भेंट हो सकती है. सुखोपभोग की वस्तुओं पर व्यय होगा. विरोधी से सावधानी बरतें. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

वृषभ:- नाैकरी में ​स्थिति यथावत बनी रहेगी. सरकारी क्षेत्र में बनते कार्य अटक सकते हैं. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा. परिवार में शांति बनाए रखें.

मिथुन:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. कार्य विशेष में कुछ सफलता मिलेगी. नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. धर्म में आस्था रहेगी.

कर्क:- दिनमान अनुकूल रहेगा. कार्य विशेष में सफलता मिलेगी. नाैकरी में वाद विवाद से बचें. व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा. अचानक यात्रा संभव है.

सिंह:- प्रतिकूल स्थितियों पर विजय मिलेगी. आजीविका के अवसर मिलेंगे. स्थाई आय का साधन बन सकता है. व्यावसायिक ​​स्थिति से मन अशांत रहेगा.

कन्या:- स्वजन सहयोग मिलेगा. किसी समस्या का समाधान होगा. नाैकरी में ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. विरोधी से बचें.

तुला:- वाणी एवं मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. नाैकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है.

वृश्चिक:- किसी सूचना से मन विचलित रहेगा. कार्य क्षेत्र में सावधानी रखें. संप​​ित्त संबंधी कार्यों में दाैड़ भाग रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

धनु:- सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी. पूर्वनियोजित कार्य में सफलता मिलेगी. आकस्मिक यात्रा संभव है. आयात निर्यात के व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.

मकर:- आत्मबल बनाए रखें. प्रतिकूल ​स्थितियों पर विजय मिलेगी. नौकरी में प्रतिष्ठा बनी रहेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.

कुंभ:- व्यक्तित्व का विकास होगा. नाैकरी में उन्नति का अवसर मिल सकता है. वाणी चातुर्य से अटका कार्य बनेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मीन:- .मनोत्साह बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में असुविधा अनुभव करेंगे. भू संप​​ित का विवाद सुलझ सकता है. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे. स्वास्‍थ्य नरम रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 09 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 15 प्रविष्टे, 08 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी 21.29 तक उपरांत एकादशी, उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र 25.10 तक उपरांत रेवती नक्षत्र, वज्र योग 07.11 तक उपरांत ​िसदि्ध योग 28.21 तक तदोपरांत व्यतिपात योग, तैतिल करण 10.22 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात. शुभांक 3,7

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा. मन में आशा का संचार होगा. अटकी योजनाएं साकार होंगी. आर्थिक ​​ि​स्थति में सुधार आएगा. जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, औषधि निर्माण, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. खाद्य पदार्थ, औषधि, जवाहरात, स्वर्णाभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: त्यौहार: दशादित्य व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- सांय 16.30 से 18.00 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *