शुक्रवार 14 नवंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- प्रयासों में सफलता से उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार में शांति बनाए रखें.

वृषभ:- स्वजनों से मतभेद पनप सकते हैं. उतावलेपन से कार्य हानि होगी. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

मिथुन:- मन प्रसन्न रहेगा. कार्य विशेष में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे. अर्थ प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा.

कर्क:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. स्वजनों से निराशा होगी. विरोधी से सचेत रहें. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

सिंह:- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजकाज में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति हो सकती है. व्यवसाय में विस्तार संभव है. घर में आनन्द रहेगा.

कन्या:- मानसिक तनाव बना रहेगा. सहोदरों से निराशा होगी. भू संपत्ति का बनता कार्य अटक सकता है. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. विरोधी से बचें.

तुला:- मनसिक उत्तेजना एवं वाणी पर नियंत्रण रखें. विकास के अवसर मिलेंगे. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. माता का ध्यान रखें.

वृश्चिक:- प्रयासों में सफलता मिलेगी. सरकारी क्षेत्र में दौड़ भाग रहेगी. आ​िर्थक ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यावसायिक लाभ कम होगा. घर में शांति रहेगी.

धनु:- दिनमान सामान्य रहेगा. निर्णय लेने में सावधानी बरतें. न्याय क्षेत्र में परेशानी संभव है. व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा. धर्म में आस्था रहेगी.

मकर:- क्रोध पर नियंत्रण रखें. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. नौकरी में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. वाहन नियं​ित्रत चलाएं.

कुंभ:- रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. भविष्य के प्रति आशा​​न्वित रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

मीन:- नई योजना में व्यस्त रहेंगे. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. विरोधी पक्ष पर दबाब बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 24 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 30 प्रविष्टे, 23 जमादिउलअवल हिज़री 1447, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी 26.37 तक उपरांत द्वादशी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 23.34 तक उपरांत हस्त नक्षत्र, विष्कुम्भ योग 30.45 तक उपरांत प्रीति योग, बव करण 13.43 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा कन्या राशि में दिन रात. शुभांक 6, 8

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष विकास के नए अवसर मिलेंगे. व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. नई योजना को क्रियान्वित करने का अवसर मिलेगा. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी. संतान सुख मिलेगा. मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है. व्यवहार कुशलता के चलते लोकप्रियता बढ़ेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. ं इंजीनियरिंग, ​​िशक्षा, पशुचिकित्सा, केमिस्ट, होटल मैनेजमेंट, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को वर्ष अनुकूल रहेगा. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: उत्प​​ित्तएकादशी व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 09.00 से 10.30 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *