CISCE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से

नयी दिल्ली. भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस वर्ष लगभग 2.6 लाख अभ्यर्थी आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा में बैठेंगे, जबकि लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी आईएससी (कक्षा 12) परीक्षा में बैठेंगे.

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा, “इस वर्ष की परीक्षा अनुसूची को संतुलित शैक्षणिक कैलेंडर सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जिससे अ्भ्यियथयों को प्रमुख विषयों के बीच यथासंभव उचित तैयारी का समय मिल सके.” उन्होंने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जारी किए गए डेटशीट में आईसीएसई की 75 विषयों और आईएससी की 50 विषयों की पूरी परीक्षा समय-सारणी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *