Bihar Election Result Live: वोटों की गिनती जारी, एनडीए ने बनाई बढ़त; महागठबंधन ने भी पकड़ी रफ्तार

एनडीए ने बनाई बढ़त
सुबह आठ बजे तक के रुझानों में एनडीए 22, महागठबंधन 13, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है या फिर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे। साथ ही उपचुनाव की आठ सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *