गुरुवार 13 नवंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- पूर्व निर्धारित कार्यों में अवरोध आएंगे. नौकरी में सकर्मियों से मतभेद रहेंगे. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. संतान से निराशा होगी.

वृषभ:- मानसिक तनाव बना रहेगा. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में धन लाभ कम होगा. पारिवारिक समस्या में उलझे रहेंगे.

मिथुन:- सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा. नई योजना में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में दबदबा बना रहेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. यात्रा संभव है.

कर्क:- आत्मविश्वास में कमी रहेगी. कार्य क्षेत्र में परेशानी होगी. अजनबी से सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. घरेलू सुख में कमी रहेगी.

सिंह:- भाग्य सहायक रहेगा. नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ संभव है. उपहार सम्मान की प्रा​प्ति होगी. व्यवसाय में विस्तार होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. कानूनी मामले में परेशानी होगी. व्यय की अधिकता रहेगी. यात्रा में कष्ट होगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

तुला:- मानसिक तनाव बना रहेगा पूर्व निर्धारित कार्यों में निराशा होगी. सकर्मियों से मतभेद रहेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. संतान की चिंता रहेगी.

वृश्चिक:- मनोत्साह बना रहेगा. किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

धनु:- व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य बनेंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. विरोधी से सावधानी बरतें. यात्रा संभव है.

मकर:- आत्मविश्वास में कमी रहेगी. कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानी होगी. नौकरी में कार्य का दबाब बना रहेगा. व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे.

कुंभ:- दिनमान अनुकूल रहेगा. नौैकरी प्रा​​प्ति के अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय में विस्तार होगा. परिवार में आनन्द रहेगा.

मीन:- मनोत्साह बना रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे. राजकाज में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 23 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 29 प्रविष्टे, 22 जमादिउलअवल हिज़री 1447, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी 24.49 तक उपरांत एकादशी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 21.20 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, वैघृति योग 30.25 तक उपरांत विष्कुम्भ योग, वणिज करण 12.11 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा कन्या राशि में 27.53 बजे. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आत्मविश्वास बनाए रखें. योजनाओं में सफलता विलंब से मिलेगी. वर्ष प्रारंभ में समय प्रतिकूल रहेगा. विश्वासपात्रों से निराशा होगी. सामाजिक मान सम्मान में कमी आ सकती है. आर्थिक दबाब बढ़ेगा. वर्ष उत्तरार्द्ध में समय अनुकूल रहेगा. न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी. योजना में सफलता से उत्साह बढ़ेगा. आ​र्थिक ​स्थिति में सुधार आएगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. पैरा मेडि़कल, केमिस्ट, इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय विस्तार एवं लाभ की दृष्टि से वर्ष की अंतिम तिमाही अनुकूल रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल: प्रात: 10.30 से 12.00 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *