थोड़ी देर में LNJP अस्पताल पहुंचेंगे PM मोदी, घायलों से मिलेंगे, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचेंगे। जहां पीएम दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिलेंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ी पहुंची है। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी परिसर से कुछ सामान जब्त किया

हरियाणा पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से रवाना हुई। यूनिवर्सिटी से पुलिस का ट्रक निकला है, जो कवर किया गया था। सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी परिसर से कुछ सामान जब्त किया गया है।

अल-फ़लाह विश्वविद्यालय की कुलपति ने एक बयान जारी किया

अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है, “हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे विश्वविद्यालय में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम कर रहे हैं।

हम ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और उनका स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री विश्वविद्यालय परिसर में इस्तेमाल, संग्रहीत या संभाली नहीं जा रही है। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। विश्वविद्यालय संबंधित जांच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले में तार्किक, निष्पक्ष और निर्णायक निर्णय पर पहुँच सकें।”

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली कार विस्फोट की जांच के लिए टीम का गठन किया है। जो पुलिस अधीक्षक से लेकर उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में काम करेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *