मंगलवार 4 नवंबर : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- मनोत्साह बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में विरोध हो सकता है. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में धन लाभ होगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.

वृषभ:- योजना में आं​शिक सफलता मिलेगी. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. व्यावसायिक स्थिति एवं लाभ से संतुष्ट रहेंगे. घर में आनन्द रहेगा.

मिथुन:- आत्मबल बनाए रखें. सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता ह ै. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

कर्क:- सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. संतान से निराशा होगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

सिंह:- धैर्य बनाए रखने पर योजना साकार होगी. कार्यक्षेत्र परिवर्तन का विचार बन सकता है. धन उधार देने से बचें. व्यवसाय में जो​खिम से बचें.

कन्या:- मन प्रसन्न रहेगा. अटके कार्य पूर्ण होंगे. नौकरी प्राप्ति में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. घर में शांति बनाए रखें.

तुला:- कानूनी मामलों में सफलता​ मिलेगी. विरोधी से सावधानी बरतें. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत ठीक रहेगी.

वृश्चिक:- पूर्व में किए श्रम का लाभ मिलेगा. नौकरी का नया अवसर मिल सकता है. अर्थ प्रा​​प्ति हो सकती है. व्यवसाय में स्वश्रम से लाभ होगा.

धनु:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. भू संप​​ित्त के कार्य अटक सकते हें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. यात्रा से बचें.

मकर:- निराशा में आशा का संचार होगा. नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे.

कुंभ:- मानसिक तनाव बना रहेगा. कार्य स्थल पर वाद विवाद से बचें. अपने ही धन की प्राप्ति में विलंब हो सकता है. व्यवसाय में मंदी का रुख रहेगा.

मीन:- मीन-दिनमानअनुकूल रहेगा. पूर्वनियोजित कार्य सफल होगा. नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 14 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 20 प्रविष्टे, 13 जमादिउलअवल हिज़री 1447, कार्तिक पूर्णिमा 18.48 तक उपरांत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, अश्विनी नक्षत्र 09.39 तक उपरांत भरणी नक्षत्र 30.33 तक तदोपरांत कृतिका नक्षत्र, सिदि्ध योग 11.27 तक उपरांत व्यतिपात योग, वि​​​ष्टि (भद्रा) करण 08.42 तक उपरांत बव​ करण, चन्द्रमा मेष राशि में दिन रात. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष स्वप्रयासों से विकास के नए मार्ग मिलेंगे. आ​र्थिक दृ​​ष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. दान धर्म में आस्था बढ़ेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. ं इंजीनियरिंग, माईनिंग, रेलवे, उड्डयन, ​शिक्षा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोषन का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेंगे. इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: का​र्तिक पूर्णिमा,गुरुनानक जयंती, मेला गढ़ गंगा, भीष्म पंचक समाप्त, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *