
भुवनेश्वर. ओडिशा के प्रसिद्ध उद्योगपति शरत कुमार साहू का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार ने यह जानकारी दी. वह 76 वर्ष के थे. उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है.रुचि फूडलाइन के संस्थापक साहू ओडिशा विधानसभा के लघु एवं मध्यम उद्यम (ओएएसएमई) के कार्यकारी अध्यक्ष थे.
अपनी कंपनी के उत्पाद ‘रुचि मसाला’ के लिए राज्य भर में एक घरेलू नाम बन चुके साहू ने 49 साल पहले कटक में किराए के परिसर में एक छोटी इकाई से अपना व्यवसाय की शुरुआत की थी.रुचि फूडलाइन के अब सात देशों में 18,000 विक्रय केंद्र हैं. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक सहित कई लोगों ने साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया.
