बेटियों ने रचा इतिहास, वनडे विश्वकप में बना चैंपिंयन भारत

नवी मुंबई. भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महान मिताली राज का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 434 रन बनाकर भारत की ओर से किसी एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारत की दिग्गज कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2017 विश्व कप संस्करण में 409 रन बनाए थे।

वोलवार्ट ने रचा इतिहास, विश्वकप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज; मिताली को पछाड़ा

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोलवार्ट ने रविवार को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप में अर्धशतकीय पारी के साथ इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली महिला बन गईं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा दिया है।

मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *