FRONT MEDIA
03/10/2025 सुख समृद्धि एवं विकास का प्रतीक अरसा पीठा से तौले जाएंगे मुख्यमंत्री साय

हमारे संवाददाता को बताते हुए कमल भोई ( सचिव व्यापारी प्रकोष्ठ ) ने कहा की-

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है एवं कोलता समाज एक कृषि प्रधान सामाज है सदियों से हमारे समाज का मुख्य पेशा कृषि ही रहा है अतः स्वाभाविक है इस धान के कटोरे को भरने में कोलता समाज का हमेशा से एक विशेष योगदान रहा है चावल से बनने वाली फसल और समृद्धि का प्रतिक अरसा पिठा का गोल आकर सुर्य देव को समर्पित होता है तथा इसका सुनहरा रंग पकी हुई फसल को प्रदर्शित करता है जिनका उपयोग अनेक ओड़िया समाज के धार्मिक अनुष्ठानो में प्रसाद के रूप में किया जाता है साथ ही आपसी मधुर सम्बन्धों के लिए इसका लोगों के बिच आदान प्रदान किया जाता है, अतः व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग द्वारा पुरे समाज के और से स्वागत के रूप में रामचंडी दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय को इस परम्परिक पकवान से तौला जायेगा ताकि शासन प्रशासन का समाज व कृषकों बिच मधुर सम्बन्ध बने रहें, एवं शासन कृषकों के आर्थिक समृद्धि के लिए नए नए योजनाओं से लाभवान्वित करता रहे
इस कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से समीर साहू, नरोत्तम बारिक, सुरेंद्र साहू, सुरेश साहू, नयन प्रधान, चितरंजन प्रधान, तरुण प्रधान, लोकेश प्रधान, राकेश साहू, पंचानन प्रधान, डिगेश प्रधान, शिरीष साहू, सौरव साहू, विक्रम प्रधान, युवराज भोई, अजय साहू, प्रमोद साहू, राजेश बारीक मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे
