मंगलवार 30 सितम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

मेष– नया कार्य सामने आयेगा. किसी तरह की चोट लग सकती है, किन्तु अधिक चिन्ता की बात नहीं रहेगी. अतिथि आगमन हो सकता है.

वृषभ– पारिवारिक विवाद हो सकता है. कामकाज अधूरा रहेगा. सोचे हुये कार्य में विलंब होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

मिथुन- पारिवारिक चिन्ता रहेगी. कामकाज अधूरा होगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा. लापरवाही न करना हितकर रहेगा.

कर्क- लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी. खरीदी में सावधानी रखकर कार्य करें. मनोवांछित कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रवास हो सकता है .

सिंह- वाहन सुख मिलेगा. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी.

कन्या– कामकाज पूरा होगा. कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में प्रयास सफल होगा. व्यवसाय, खरीदी बिक्री में सतर्कता रखें. पदोन्नति आदि का योग है.

तुला– कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. आमदानी के जरिये बढे़गे. गफलतबाजी से बचने का प्रयास करें. धैर्य रखें.

वृश्चिक– मन में प्रसन्नता रहेगी. सुखद समाचार मिलेगा. व्यय अधिक होगा. आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. अतिथि आगमन का योग है.

धनु– अनावश्यक विवादों को टालें. न्यायालयीन मामलों में सतर्कता रखें. फिजूल की दौड़धूप अधिक होगी. कार्यो की व्यस्तता रहेगी. यश प्राप्त होगा.

मकर– आज का दिन अनुकूल रहेगा. शुभ कार्यो में खर्च होगा. रूका हुआ काम बनेगा. सुख सौहार्द्र बना रहेगा. सुखद संदेश प्राप्त हो सकता है.

कुम्भ– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. नौकरी में उत्साह रहेगा. समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. मांगलिक कार्य पर विचार विमर्श होगा.

मीन– कोई समस्या हल होगी. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा.

व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल अष्टमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से धनियां, लालमिर्च, जीरा, दाख,जायफल, लोंग, के भाव में तेजी होगी. ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, के भाव में नरमी रहेगी. भाग्यांक 2614 है.

पंचांग:-
रा.मि. 08 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल अष्टमीं भौमवासरे दिन 1/45, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे रातअंत 5/9, शोभन योगे रात 11/25, वव करणे सू.उ. 6/5, सू.अ. 5/55, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर स्वस्थ्य सुखी व्यक्तित्ववान होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में शुरू में अड़चने आयेंगी. परिवार का पूरा ध्यान रखने वाला होगा.

आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-

वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा का योग है, वर्ष के मध्य में नारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, किसी विशेष कार्य से लाभांवित होने का अवसर प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, जल्दबाजी में वाहन न चलायें, तनाव रहेगा, घरेलू कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को घरेलू कार्यो में नारी पक्ष से आर्थिक संकट हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियोंको व्यस्तता रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगांे से कष्ट हो सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, मकर और कंुभराशि के व्यक्तियों को रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्य में व्यस्तता रहेगी.

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
मंगल ता. 30 श्रीदुर्गा अष्टमी व्रत, महाष्टमी, महानवमी, दुर्गानवमी, जवारे विसर्जन, बैंक अर्धवार्षिक लेखा-बंदी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *