छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं में अध्ययनरत 24 छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया।

FRONT MEDIA 

28/09/2025

भूकेल:-

गिधली में 24 छात्राओं को मिला सायकल समीपस्थ शा.उ. मा. वि. –गिधली में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं में अध्ययनरत 24छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया। सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश चौधरी (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि) अध्यक्ष के रुप में शोभित मांझी सरपंच ग्राम पंचायत गिधली, विशिष्ट अतिथि के रुप में जितेंद्र त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष भाजपा)नरहरि पोर्ते-मंडल अध्यक्ष भाजपा, निमित्त साहू प्राधिकृत अध्यक्ष, 

डिग्री लाल साव प्राधिकृत अध्यक्ष, रामेश्वर बारीक अध्यक्ष शाला विकास समिति, जनेक बारीक वरिष्ठ ग्रामीण, उपस्थित रहे।

सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत के पश्चात् प्राचार्य प्रदीप चौधरी ने इस वर्ष लाभान्वित छात्राओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं के नियमित स्कूल उपस्थिति में सायकल के लाभ को बताया। अपने उद्बोधन में जितेंद्र त्रिपाठी जी ने सरस्वती सायकल के बारे में बताया तथा छात्राओं को अच्छे परीक्षा परिणाम के साथ घर ,स्कूल, और क्षेत्र का नाम रौशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में ओम प्रकाश चौधरी जी ने सायकल के रख रखाव से लेकर इस योजना के उद्देश्य को बताया।साथ ही पौधारोपण और सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।इस स्कूल के निर्माण से लेकर उन्नयन और विभिन्न निर्माण के साथ साथ आहता निर्माण हेतु अपने सहयोग को बताया। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को और अधिक सुविधा और सुरक्षा हेतु शतत सहयोग बनाए रखने की बात कही।सायकल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार व्यक्त अजय कुमार प्रधान व्याख्याता के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *