लाभार्थियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड, खुशी से खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे

FRONT MEDIA

27/09/2025

सरायपाली /महासमुंद-वार्ड क्रमांक 08 शास्त्री नगर पार्षद युवराज गोस्वामी ने बताया कि उनके वार्ड में रहने वाले बुजुर्गों एवं वार्ड वासियों का आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड बन चुके हैं जिसका वितरण उन्होंने आज अपने वार्ड में किया जिससे वरिष्ठ नागरिकों में खुशी है।

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद कोई भी परिवार अपना ईलाज आयुष्मान योजना अंतर्गत आच्छादित अस्पतालों में देश के किसी भी राज्य में निःशुल्क करा सकता है। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिल कर के सदस्यों का ईलाज निःशुल्क कराती है। इस योजना का लाभ प्रति वर्ष प्रत्येक आयुष्मान योजना से आच्छादित परिवार को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *