जन्मदिवस पर बिजातीपाली में नेवता भोज।

FRONT MEDIA 

13/09/2025

जन्मदिवस पर बिजातीपाली में नेवता भोज

पीएम पोषण योजना अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एबीईओ डी एन दीवान और बीआरसी सतीश पटेल जी नेतृत्व में ग्राम पंचायत बिजातीपाली के सचिव श्रीमती नमिता सिदार के छोटे सुपुत्र हेतांश सिदार के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के बच्चों को नेवता भोज दिया गया ।वे नेवता भोज कार्यक्रम से बहुत ही प्रभावित हुई थीं और बहुत पहले से मन बना चुकी थी कि मेरे पुत्र के जन्म दिवस बिजातीपाली स्कूल के बच्चों के साथ मनाऊंगी और नेवता भोज भी दूंगी और वह सुअवसर आज अपने पुत्र के जन्मदिवस पर नेवता भोज दिया गया। जिसमें सचिव नमिता सिदार,पति हेतकुमार सिदार,पुत्र और सपरिवार उपस्थित रहे, साथ में सरपंच बिजातीपाली के हेतकुमारी नरेश पटेल, उप सरपंच संतराम पटेल, विजय शंकर पटेल, सोनी जी, सोहनलाल साहू, प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल, शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,और रसोईया भी उपस्थित रही , बच्चे केक, मिक्सचर,बिस्किट, केला और मीठा ,पनीर सब्जी पाकर खुश नजर आए। सभी ने हेतांश को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *