अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महासमुंद जिले में विविध आयोजन।

FRONT MEDIA

08/09/2025

महासमुंद। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, महासमुंद (छत्तीसगढ़) के तहत 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

*उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सरायपाली की टीम सम्मानित*

इस अवसर पर जिले के पाँचों ब्लॉकों की सक्रिय भागीदारी रही। विकासखंड सरायपाली से सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. एन. दीवान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा नोडल अधिकारी श्री जगदीश नेताम के नेतृत्व में सरायपाली के समस्त मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

सरायपाली टीम के मास्टर ट्रेनर्स में श्रीमती शीला बिस्वास, श्रीमती निरुपमा देवता, श्रीमती ज्योति प्रधान, श्री लोकेश कुर्रे, श्री लाल भूषण पाढ़ी, श्री गिरधारी पटेल, श्री ऋषि प्रधान, श्री कैलाश चंद्र पटेल एवं श्री नानदाऊ पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में टीम सरायपाली द्वारा उल्लास के पाँच घटकों में से तीसरे घटक “बुनियादी शिक्षा” पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

साथ ही, शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुदेशक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कुमारी नीलिमा चौहान और कुमारी स्नेहा साहू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उनके समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही साक्षरता अभियान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन डीपीओ श्री कमल नारायण चंद्राकर एवं एपीसी श्रीमती संपा बोस के नेतृत्व में आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल, महासमुंद में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *