छत्तीसगढ़ के पहली प्रोडिजी में सीप अबेकस सरायपाली के अहद एवं अर्श बने चैंपियन

FRONT MEDIA 

02/09/2025

छत्तीसगढ़ के पहली प्रोडिजी में सीप अबेकस सरायपाली के अहद एवं अर्श बने चैंपियन।

सीप एकेडमी द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ स्टेट रीजनल प्रॉडिजी 2025 का आयोजन रोजवे रिजॉर्ट रायपुर में किया गया जिसमें सरायपाली अबेकस सेंटर से 36 बच्चों ने अपने कठिन मेहनत और लगन से चैंपियन एवं विनर का किताब प्राप्त किया सीप अबेकस सरायपाली लगातार अपनी सफलता के लिए जाना जाता रहा है इस बार भी दो बच्चे लेवल आठ से अहद अमन एवं लेवल सात से अर्श अग्रवाल ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम से चैंपियन बनकर सफलता को बरकरार रखा। दो बच्चों के चैंपियन के साथ साथ विभिन्न लेवल से फर्स्ट रनर अप का किताब प्रगति दास, जान्विका पटेल,नेहा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, यांसी नाग, अभिनव अग्रवाल,हिमांशी साव ने अपने नाम कि।सेकंड रनर अप सौम्या साहू,संध्या यादव, गगन साहू, दुर्वेश राज पटेल, अन्वी विशाल, प्रकृति त्रिपाठी ने किताब जीती ।थर्ड रनर अप में अदीबा परवीन, मेघा दीप,नव्या साहू,वेदिका अग्रवाल कीमायरा राजहंस,नंदीका शर्मा,राजवीर भोई, देवांश सिंह ठाकुर,अद्वैत अग्रवाल एवं वेदांश भोई ने अपने नाम किया । इसके अलावा ईशा चंद्रा,जोसेफ सागर,अंबिका साहू, सिद्धि पटेल,आरुष बेहेरा,नव्या कौर आहूजा,शिवम देवांगन, प्राची साहू,अंशु साहू,शौर्य सिंह, रितेश साहू, लोकिता पटेल ने परफॉर्मर अवार्ड हासिल किया।बिगनर लेबल में काव्या अग्रवाल,अवनीश पाणिग्राही, आव्या अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, जश्नूर कौर, अरवी किरणनंद,पाखी अग्रवाल, डोलेश प्रधान,प्रजल चौधरी, फाल्गुनी गोस्वामी शामिल होकर ट्रॉफी प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के 20 सेंटर से लगभग 1000 बच्चों की प्रतियोगिता में भाग लेकर सरायपाली सेंटर के बच्चों ने किताब हासिल कर अंचल एवं अपने माता-पिता सहित परिवार तथा अपने विद्यालय का नाम राजधानी में रोशन करते हुए परचम लहराया है। सीप अबेकस बच्चों के स्किल विकास करने वाला प्रोग्राम है जिसमें ब्रेन जिम से बच्चों के बहुमुखी विकास एवं अकादमिक परफॉर्मेंस जैसे -एकाग्रता, विजुअल मेमोरी,याद रखने की क्षमता,आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में मदद करता है।अबेकस से बच्चों में अंकगणितीय संक्रियाओं को तेजी से हल करने के साथ ही गणित के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता है।इस कार्यक्रम से सभी पालक सीप अबेकस सरायपाली की सफलता के लिए बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।

सीप अबेकस सरायपाली की एलसीएल राखी पाणिग्राही एवं पुरी टीम ने बच्चों की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *