मेष- भूमि भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी. जल्दबाजी में लिये निर्णय बदलना पड़ सकते हैं. दिनचर्या सामान्य रहेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
वृषभ- सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यात्रा का कार्यक्रम बनेगा. प्रयासों में सफलता मिलेगी. राजकीय कार्यों में उन्नति होगी.
मिथुन- सूचनाओं के आदान-प्रदान से कारोबार में अच्छा कमा सकते हैं. अचानक नये कार्य सामने आ सकते हैं, उसमें सफलता मिलेगी. व्यापारिक यात्रा करना उपयोगी रहेगी.
कर्क- बिखरे कार्य समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी. दूर की यात्रा का अवसर मिलेगा. आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी. साहसिक प्रयत्नों से लाभ होगा.
सिंह- छोटी छोटी बातों को दिल में लेगें तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है. इसे ध्यान में रखें. मित्रों एवं कुटुम्बियों से आशा से अधिक सहयोग मिलेगा. मानसिक संतोष मिलेगा.
कन्या- मित्रों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार खुशी करेगा, सोच समझकर कार्य को अंजाम दें. साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकर चाकरों, अधिनस्थ वर्ग का सहयोग रहेगा.
तुला- धन संबंधी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सब कुछ अपने हाथ में रखें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. अच्दी बात सुनने को मिलेगी.
वृश्चिक- किसी का साथ आपको जीवन की दिशा बदलेगा. नए संपर्क बनेंगे. शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा. संचित लाभ होने का योग है. अच्छी बात सुनने को मिलेगी.
धनु- दूसरों के घरेलू मामले में दखल न दें. आय के मार्ग प्रशस्त होगें. कोई सुखद, शुभ समाचार प्राप्त होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.
मकर- रचनात्मक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिल सकता है. साझेदारी में नई योजना शुरू होगी. मानसिक अस्थिरता रह सकती है. संतान संबंधी कार्य में व्यस्तता रहेगी.
कुम्भ- विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें. किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा हो सकती है. आर्थिक नुकसान होगा. लाभ ककम, व्यय की अधिकता रहेगी.
मीन- किसी महत्वपूर्ण योजना को लकर चल रहे प्रयास सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी एवं राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी. श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.
व्यापार-भविष्य:-
भाद्रपद कृष्ण नवमीं को कृतिका/रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, खांड, शक्कर, तेलों में तेजी होगी. वायदा विचार आज 1 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ कमायें. भाग्यांक 1583 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा. खेलकूद के प्रति रूचि रखेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य पीड़ा होगी, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पिता का भक्त होगा. जीवन में सुख एवं आनंद बना रहेगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष केप्रारंभ में अचानक धन लाभ का योग है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा, साझेदारी में विवाद बढे़गा, धन संकट का सामना करना होगा, वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से धन संकट का सामना करना पडे़गा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का साझेदारी में विवाद बढे़गा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग, व्यापार मं वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्रों की मदद मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ की प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.
पंचांग:-
रा.मि. 26 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण नवमीं रविवासरे रात 8/6, कृतिका नक्षत्रे प्रातः 6/29 तदुपरि रोहिणी नक्षत्रे रातअंत 4/54, धु्रव योगे प्रातः 7/9 तदुपरि व्याघात योगे रातअंत 4/10, तैतिल करणे सू.उ. 5/34 सू.अ. 6/26, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.
मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
रवि ता. 17 गोगा नवमीं, मदनलाल ढ़ींगरा शहीद दिवस.
साप्ताहिक राशिफल : दिनांक- 17 से 23 अगस्त 2025 तक
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः–
इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में ता. 17 को 4.23 दिन से सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, बुध कर्क राशि में, गुरू मिथुन राशि में, शुक्र मिथुन राशि में ता. 20 को 2/26 रात से कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ राशि में, केतु सिंह राशि में और चन्द्रमा वृषभ मिथुन कर्क और सिंह राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः–
ता. 17 को सूर्य मघा नक्षत्र सिंह राशि में प्रवेश करता है जिसके प्रभाव से बाजारों में जोदार तेजी के झटके आयंेगे, इन दिनों चांदी, सोना, तिल, ऐरेण्डा, सरसों अन्य सभी तिलहनों, दाख, गुड़, खाड़, शक्कर, हीरा, मिर्च, जवाहरात एवं शेयर बाजारों में जोरदार तेजी से व्यापारी तुरन्त लाभ लें. शीघ्र ही मंदी का रूख बनेगा. ता. 20 को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करता है जिसके प्रभाव से इन दिनों प्रायः सभ व्यापारिक वस्तुऐं तेजी की तरफ रहेंगी, रूई चांदी में घटाबड़ी के बाद तेजी होगी, मूंगफली, सरसों में अच्छी तेजी का लाभ मिलेगा, गेहूं, जौ, ज्वा, बाजरा, उड़द, मूंग, मोठ चना में अचानक तेजी का झटका आयेगा.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 17 अगस्त को गोगा नवमी
सोमवार 18 अगस्त को महाकाल शाही सवारी उज्जैन,
मंगलवार 19 अगस्त को जया/अजा एकादशी व्रत
बुधवार 20 अगस्त को प्रदोष व्रत
गुरूवार 21 अगस्त को शिव चतुर्दशी व्रत
शुक्रवार 22 अगस्त को श्राद्ध अमावस्या
शनिवार 23 अगस्त को कुशोत्पाटिनी अमावस्या
मेष- इस सप्ताह कुछ अच्छे दोस्त बन सकते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं, घरेलू कार्यो को जिम्मेदारी से करें, टालमटोल की प्रवृत्ति का परिणाम हानिप्रद हो सकता है, घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा, सप्ताह के मध्य बढ़ते हुये खर्च सामने आयेंगे, व्यापार की कार्य योजना का विस्तार होगा, अधिक जल्दबाजी से निर्णय न करना हितकर रहेगा, सत्संग में रूचि रहेगी.
वृषभ- इस सप्ताह यदि अस्वस्थ्य हैं, और कमजोरी है, तो स्वास्थ्य में सुधार होगा, नये पार्टनरशिप के साथ कार्य के लिये समय अनुकूल है, अपने कार्य की क्षमता को पहचानकर कार्य करें, घरेलू मामलों के लिये सप्ताह अच्छा है, सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य साथ देगा, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये आपको अत्याधिक खर्च और परिश्रम करना पडेगा, अनुभवों का लाभ होगा.
मिथुन– इस सप्ताह आपके अधिकारी व शुभचिन्तक धन कमाने में आपकी सहायता करेंगे, व्यापार से जडे़ लोग बेहतर प्रदर्शन करें, सफलता मिलेगी, घरेलू आयोजन आनन्दमय रहेगा, आप अपने से जुडे़ लोगों के साथ संवाद बनाये रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलायेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, आमदानी में वृद्धि होगी, जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढे़गी, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कर्क- इस सप्ताह अकेले काम का बोझ उठा लेने से आपको नुकसान हो सकता है, अपने सहकर्मियों या अधिनस्थों केकारण कुछ परेशानी हो सकती है, नये कारोबार की शुरूआत ठीक रहेगी,पुकन्या गलती को भूलकर आगे बढ़े, जीवन आसान हो जायेगा, कार्यक्षेत्र में आप मुश्किलों का डटकर सामना करें, सप्ताह में आपको अपने प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी.
सिंह- इस सप्ताह सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, अपने घर में आप निर्माण संबंधी कोई सुधार कर सकते हैं, पुराना घर बेचकर नया घर खरीद सकते हैं, अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, धार्मिक यात्रा होगी, छात्रों को कई मुश्किलों का सामना हो सकता है, व्यवसायिक वर्ग को नये अनुबंधों में शामिल होने के पहले विचार अवश्य करना चाहिये.
कन्या- इस सप्ताह प्रापर्टी के बारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, व्यापारी आयात निर्यात के बारोबार की शुरूआत कर सकते हैं, अपने व्यवहार और आत्म विश्वास का प्रयोग कार्यक्षेत्र मेंकरेंगे, आप अतिरिक्त जिम्मेदारी को आसानी से निभा सकते हैं, सप्ताह के शुरूआत में आप भ्रमण की स्थिति मेंरहेंगे, परन्तु धीरे धीरे आप नये आयामों की ओर बढ़ेंगे, वित्तीय स्थिति से संतुष्ट रहेंगे.
तुला- इस सप्ताह आसपास का माहौल खुशनुमा पायेंगे, मेहमानवाजी में आनन्द महसूस करेंगे, आफिस में आपके खुले विचारों को कोई पसंद नहीं करेगा. अतीत से वर्तमान के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे, शेयर में धन निवेश से परहेज करें, व्यवसाय में सावधानी बरतें, आपसी संबंधों में अनदेखी न करें, संतान की उन्नति होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है.
वृश्चिक- इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे, घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पडे़गा, आस पड़ोस या रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे, सप्ताह में व्यवसाय व्यापार में विस्तार की संभावना बरती हैं, मेल मुलाकात उपयोगी रहेगी, अधिनस्थ आपका सहयोग रहेगा.
धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा, आपको उत्तराधिकार का अवसर मिल सकता है, अपनी उदारता पर अंकुश रखा तो राहत मिलेगी, कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, सप्ताह में किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा, कामकाजी महिलाओं को परेशानी होगी.
मकर- इस सप्ताह परिस्थिति के अनुकूल विनम्रता अच्छी सफलता दिला सकती है, बहसबाजी और मंुह पर बोलने की आदत पर रोक लगायें, कार्य और व्यापार को सिर्फ धन कमाने का साधन ही नहींसमझें, बल्कि वह प्रतिष्ठा का आधार भी मानें, सामाजिक जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे, परिश्रम अधिक करना होगा, कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली सिद्ध होंगे.
कुम्भ- इस सप्ताह आपको कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडे़गा, निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिकारी दबाव बना सकते हैं, पद प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग है, पारिवारिक जीवन में प्रेम आनन्द की अनुभूति मिलेगी, सप्ताह के मध्य विपरीत परिस्थिति से डटकर मुकाबला करना होगा, आप सही और गलत के बीच उलझ सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मीन- इस सप्ताह पहले से चले आ रहे कार्य जारी रहेंगे, नये कार्यो में हाथ न डालें, लंबे समय से जिस सफलता की उम्मीद कर रहे हैं, वह मिलेगी, कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों का सामना करना होगा, जोड़ों का दर्द, बुखार आदि से परेशानी हो सकती है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, भावनात्मक संबंधों में निकटता आयेगी, प्रापर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा.
