शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन

FRONT MEDIA 

14/08/2025

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 1ली से 5 वीं के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना जगाई गई।तिरंगा यात्रा में बच्चों ने हाथ में तिरंगा झंडा, भारत माता का छाया चित्र लिए ग्राम भ्रमण किया।

बच्चों ने तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत एवं नारों से सारा गांव गूंजने लगा। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारों का बोल- बाला रहा। बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। एकता,अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप एवं सहायक शिक्षक राजकुमार भोई एवं बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *