शाल, श्रीफल, डायरी पेन से सम्मानित कर शिक्षकों को दी गई विदाई

FRONT MEDIA 

26/07/2025

शाल, श्रीफल, डायरी पेन से सम्मानित कर शिक्षकों को दी गई विदाई

आज दिनांक 26.7.2025 को टीकाराम पटेल, त्रिलोचन बाघ, गैस मोती पटेल , गणेश चौहान ,रेशमा बेगम , ज्योति प्रधान, भगवती बरिहा , विजय कुमार चौहान ,सुजाता भोई , बसंत चौधरी जी को युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत नवीन विद्यालय में स्थानांतरण पश्चात उत्कृष्ट कार्य एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। संकुल केंद्र कन्या सरायपाली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत अन्यत्र विद्यालयों में स्थानांतरण होने पर संकुल स्तरीय विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजन अर्चन के पश्चात समस्त शिक्षकों को शाल ,श्रीफल,पेन एवं डायरी से सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य जितेंद्र कुमार बुडेक एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान तथा संकुल के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सामंतराय व्याख्याता के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *