FRONT MEDIA
25/07/2025

आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष में बच्चों द्वारा शौर्य प्रदर्शन के रूप में गेड़ी चालन का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने अपने से बड़े-बड़े गेड़ियों का चालन कर भारत माता की जय छत्तीसगढ़ महतारी की जय करते हुए अपने गेड़ी पर चढ़कर पद संचलन किया प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी ने कहा कि इस प्रकार के त्योहारों में बच्चों का इस प्रकार सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजना एवं अपने मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने शौर्य का प्रदर्शन करना निश्चित रूप से बहुत अच्छी बात है एवं संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति हमारे उच्च मूल्यों के प्रति हमारे नई पीढ़ी को जागृत करने एवं उनसे जुड़े रखने में सहायक है शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर जी ने भी कहा कि हमारे प्रत्येक त्यौहार सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ हमें हमें व्यक्तित्व के अनेक श्रेष्ठ पहलुओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हैं छत्तीसगढ़ में प्रत्येक त्यौहार कोई ना कोई विशिष्ट गुण को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हैं।हरेली का त्योहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार होने के साथ-साथ किसानों का भी प्रथम त्यौहार है और हमारे सभी पालक बंधुओं में से अधिकतर लोग कृषक हैं अतः उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से हरेली त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
