ओडिशा के संबलपुर में हाथियों की मौत के बाद 3 वनकर्मी निलंबित

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर जिले में तीन हाथियों की बिजली का करंट लगने से मौत होने के बाद तीन वन र्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वन विभाग ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की है और उनमें से एक से यह बताने को कहा गया है कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न करे।

सोमवार को तड़के रायराखोल वन प्रभाग के नकटीदेउल रेंज में शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने के बाद दो वयस्क हथनियों और हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि दो संदिग्ध शिकारियों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने इन मौतों के लिए वन र्किमयों की लापरवाही और सतर्कता में कोताही को जिम्मेदार ठहराया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *