
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले बीते रविवार को अनिल झा आप में शामिल हुए थे और कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत के भाजपा में जाने पर जब अरविंद केजरीवाल से पूछा तो उन्होंने वह स्वतंत्र हैं, वह जहां चाहें जा सकते हैं।
भाजपा नेता व किराड़ी के दो बार विधायक रहे अनिल झा रविवार को आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर उन्हें टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि था अनिल ने पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत काम किया है। उनके आने से केवल किराड़ी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में 1750 कच्ची कॉलोनियां हैं। करीब 1650 कॉलोनियों में पेयजल पहुंचा दिया है। सौ में वन विभाग व एएसआई के कारण काम नहीं हो सकता।
वहीं, अनिल झा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में काम किया। स्कूलों में अच्छी शिक्षा, साफ-सुथरा भोजन, मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा सहित अन्य की सुविधाएं मिल रही हैं। विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में अगर पूर्वांचल के लिए किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वे केजरीवाल हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सुमेश शौकीन कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। यह 2008 में मटियाला से विधायक बने थे। उसके बाद 2013, 2015 और 2020 में मटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और तीनों बार ही हारे थे।
