-: आपका राशिफल :-
मेष:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. पूर्व निोजित कार्योँ में अवरोध आएंगे. सरकारी क्षेत्र में निराशा होगी. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.
वृषभ:- मन प्रसन्न रहेगा. अटके कार्य की पूर्ति हो सकती है. कार्य क्षेत्र में सम्मान बना रहेगा. व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा.
मिथुन:- प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. कार्य विशेष में सफलता मिलेगी. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा.
कर्क:- मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. शुभ समाचार मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार होगा. घर में आनन्द रहेगा.
सिंह:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. योजना में निराशा होगी. घरेलू कार्यों पर व्यय होगा. व्यवसाय में लाभ होगा. थकान रहेगी.
कन्या:- क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें. दिनमान अनुकूल हेगा. व्यक्तिगत सम्बंधों का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक धन लाभ बढ़ेगा.
तुला:- नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ संभव है. नई योजना में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सुख साधनों पर व्यय संभव है.
वृश्चिक:- मानसिक तनाव बना रहेगा. राजकाज में परेशानी होगी. मान सम्मान की चिंता रहेगी. व्यावसायिक स्थिति से चितित रहेंगे.
धनु:- दिनमान सामान्य रहेगा. उतावलेपन पर नियंत्रण रखें. कार्य क्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.
मकर:- भविष्य के प्रति चिन्तन बना रहेगा. नई नौकरी का अवसर मिलेगा. आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा.
कुंभ:- धैर्य बनाए रखें. किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी. आजीविका प्राप्ति का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में अचानक उत्तम लाभ होगा.
मीन:- मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. विरोधी कुचेष्टारत रहेंगे. संतान से निराशा होगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 23 आश्विन मास शक 1947, आश्विन मास 30 प्रविष्टे, 22 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी 10.33 तक उपरांत दशमी, पुष्य नक्षत्र 11.59 तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र, साध््य योग 26.56 तक उपरांत शुभ योग, गर करण 10.33 तक उपरांत वणिज करण, चन्द्रमा कर्क राशि में दिन रात.
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा. स्वबुद्धिबल से उन्नति करने में सफल रहेंगे. अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी. मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे. यह वर्ष यात्राओं का रहेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. विवाह या संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. रेलवे, उड्डयन, माईनिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक लाभ एवं साख बढ़ेगी. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: शरद्ऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक
